फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Painful death of two innocents due to Wall collapse

दो मासूमों की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा सन्नाटा, काल बनकर गिरी कच्ची दीवार

Sun, 02 Sep 2018 07:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Sep 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Painful death of two innocents due to Wall collapse
जालौन के सिरसाकलार क्षेत्र में सृष्टि और युवराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव में बारिश के कारण शनिवार की देर शाम एक कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे के नीचे दबकर मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर एसडीएम कालपी सुनील कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।     
विज्ञापन


अटरा कला गांव निवासी मजदूर मानसिंह शनिवार की शाम पत्नी के साथ खेत पर था और घर पर उसके दोनों बच्चे सृष्टि(4) और युवराज (2) मकान के पीछे के हिस्से में बनी कच्ची दीवार के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार धड़ाम की आवाज के साथ भरभरा कर दोनों बच्चों के ऊपर गिर पड़ी। दीवार गिरने पर आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े और बच्चों को मलबे के नीचे से निकालने की कोशिश करने लगे। इसी बीच मानसिंह भी पत्नी के साथ घर लौट आया।
विज्ञापन

Painful death of two innocents due to Wall collapse
रोती बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने परिजनों के साथ मिलकर काफी मशक्कत के बाद गंभीर रुप से घायल दोनों बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें लेकर सीधे नजदीक के अस्पताल की दौड़े। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देख उन्हें तत्काल ही जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा। परिजन अभी बच्चों को लेकर अस्पताल के लिए निकले ही थे कि रास्ते में सृष्टि और युवराज की मौत हो गई। सूचना पाकर एसडीएम, तहसीलदार सालिगराम व थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।  इसके बाद बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एसडीएम का कहना है कि हादसे की पूरी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जा रही है।  पीड़ित को जल्द से जल्द मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बारिश के कारण गांव में कई और कच्चे घर गिरने की कगार पर हैं। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही उनका भी सर्वे कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed