{"_id":"5c02c249bdec2241467245da","slug":"padmashree-narendra-kohli-s-support-chief-minister-s-statement-on-hamuman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्मश्री नरेंद्र कोहली ने मुख्यमंत्री के बयान का किया समर्थन, बोले- दलित बताया तो क्या गलत कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मश्री नरेंद्र कोहली ने मुख्यमंत्री के बयान का किया समर्थन, बोले- दलित बताया तो क्या गलत कहा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Dec 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री नरेंद्र कोहली ने नवाबगंज स्थित सरयू नारायण बाल विद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी द्वारा हनुमान जी को लेकर दिये गए बयान का समर्थन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर योगी ने उन्हें दलित बताया तो क्या गलत कहा। इतना ही नहीं कोहली ने कहा कि हिंदुओं ने कभी खुद का इतिहास नहीं लिखा।
अंग्रेजों और मुगलों ने हिंदुओं के इतिहास को जैसा प्रदर्शित किया वैसा ही सभी ने स्वीकार कर लिया। सभी ने अपने तरह से हिंदुओं की व्याख्या की और हिंदुओं को गलत रूप से पेश किया। ऐसे में हिंदुओं को चाहिए कि वह अपना इतिहास खुद जानें और लिखें। सही इतिहास जानने के लिए धर्म ग्रंथ को उसकी मूल भाषा में पढ़ें।

वन में रहने वाले हनुमान दलित ही थे
नरेंद्र कोहली ने सीएम योगी द्वारा हनुमान जी को दलित कहने का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि हनुमान जी वानर थे और वन में रहते थे। वन में उन्हें जो मिलता था सबकुछ खाते थे। सभी के साथ रहते थे। ऐसे में अगर योगी ने उन्हें दलित बताया तो क्या गलत कहा।
नरेंद्र कोहली ने हिंदी भाषा के गिरते स्तर के लिए मीडिया, आज के साहित्यकारों और फिल्मों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इन सभी ने अपनी-अपनी सुविधानुसार भाषा को खराब कर रखा है। कब, कहां, क्या और किस भाषा का प्रयोग करना है ये भी इन्हें नहीं मालूम। ऐसे में भाषा का स्तर तभी सुधरेगा जब ये लोग खुद में बदलाव लाएंगे।