फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Paddy purchase stopped in Makarandpur Kahinjari for nine days

मकरंदपुर कहिंजरी में नौ दिन से धान खरीद बंद, लौट रहे किसान

Wed, 22 Dec 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase stopped in Makarandpur Kahinjari for nine days
मकरंदपुर कहिंजरी क्रय केंद्र पर बंद धान खरीद। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रसूलाबाद के मकरंदपुर कहिंजरी स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र पर नौ दिन से धान की सरकारी खरीद बंद है। यहां आने वाले किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। मजबूरी में उन्हें सस्ते दाम पर आढ़तियों को धान बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मकरंदपुर कहिंजरी क्रय केंद्र प्रभारी रंजीत प्रजापति ने मिलर्स की 15 किलो प्रति क्विंटल पर कटौती के विरोध में धान खरीदने से इन्कार कर दिया है। केंद्र पर 13 दिसंबर से धान की खरीद नहीं हुई है। अब तक क्रय केंद्र पर 53 किसानों से 2751 क्विंटल धान खरीदा गया है। इसमें से केवल 180 क्विंटल धान मुरली राइस मिल को भेजा गया। धान बेचने वाले किसान मायूस हो लौट जाते हैं। मंगलवार को क्रय एजेंसी के जिला प्रबंधक शिवपाल ने केंद्र प्रभारी से वार्ता की। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष भी मिलर्स की मनमानी कटौती से तीन लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। उसने साफ कहा कि मिलर्स की कटौती बंद नहीं हुई तो वह धान की खरीद नहीं करेगा। जिला प्रबंधक ने मिलर्स से वार्ता के बाद समाधान की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

----
बयान -
मिलर्स की धान में मनमानी कटौती पर केंद्र प्रभारी ने खरीद से इन्कार किया है। क्रय केंद्र पर खरीदे गए धान का नमूना जांचा गया है। अब मनमानी कटौती करने को लेकर मिलर्स से वार्ता की जाएगी। जल्द ही कोई समाधान निकलने की उम्मीद है। - शिवपाल, जिला प्रबंधक, पीसीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
क्रय एजेंसी के जिला प्रबंधक से सोमवार को क्रय केंद्र पर खरीद बंद होने को लेकर वार्ता की गई थी। मंगलवार को वह क्रय केंद्र पर गए थे। केंद्र प्रभारी ने उनकी वार्ता हुई है। उम्मीद है कि जल्द की यहां धान की खरीद शुरू हो जाएगी। - राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed