{"_id":"5ca20091bdec2214593a9972","slug":"oxygen-cylinder-tube-rip-off-in-ambulance-woman-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में फटी ऑक्सीजन सिलेंडर की नली, तेज आवाज के साथ हुआ विस्फोट, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में फटी ऑक्सीजन सिलेंडर की नली, तेज आवाज के साथ हुआ विस्फोट, महिला की मौत
Mon, 01 Apr 2019 06:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में एक नर्सिंग होम से रेफर मरीज को कानपुर हैलट लाते समय एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर की नली फट गई। तेज आवाज के साथ हुए विस्फोट के बाद महिला की मौत हो गई। मरीज के साथ मौजूद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर मामला शांत कराया। परिजन बिना तहरीर दिए शव लेकर चले गए।
बीघापुर थानाक्षेत्र के खेवई खेड़ा निवासी मनोरानी (50) पत्नी सुंदरलाल को चार दिन से तेज बुखार आ रहा था। रविवार को परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उसे लेकर नर्सिंग होम चले गए।
रविवार रात नर्सिंग होम से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था। मनोरानी को कानपुर ले जाने के लिए परिजनों ने निजी एंबुलेंस किराए पर ली। परिजनों ने मनोरानी को जैसे ही एंबुलेंस में लिटाया तभी ऑक्सजीन सिलेंडर की नली फट गई। इससे हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद ही मनोरानी ने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत ने बताया कि ऑक्सीजन मास्क महिला को नहीं लगाया गया था। सिलिंडर चालू करते समय पाइप फटी थी। परिजन शव लेकर घर चले गए।