{"_id":"62a6108d7fe1c860a93e7a94","slug":"outbreak-of-disease-increased-due-to-scorching-heat-kidney-failure-due-to-heat-stroke-five-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, लू से गुर्दे फेल, फ्लू से सांस फूली, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, लू से गुर्दे फेल, फ्लू से सांस फूली, पांच की मौत
Sun, 12 Jun 2022 09:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:43 PM IST
सार
कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि गर्मी में लोग एहतियात बरतें। बाहर निकलें तो पानी पीते रहें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लू लगने और शरीर में पानी व नमक की कमी से 24 घंटे के अंदर 32 लोगों के गुर्दों में खराबी आई है। एक्यूट किडनी इंजरी के रोगियों की पहली बार इतनी संख्या हुई है। इसके साथ ही फ्लू संक्रमण हर घर में पहुंच रहा है। फ्लू की चपेट में आए रोगियों की सांस फूल रही। पांच की मौत हो गई। समर डायरिया के कारण लोगों की आंतों में सूजन आ गई है।
ब्रेन स्ट्रोक और निमोनिया के रोगी बढ़े है। रविवार को ओपीडी बंद होने से हैलट इमरजेंसी में रोगियों की संख्या बढ़ गई। चौबेपुर के लालता प्रसाद (71) का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत नाजुक होने पर हैलट रेफर किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। इसी तरह लू लगने के बाद आशुतोष (50) की मौत हो गई।
परिजन उन्हें कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ककवन के रौनक (66) की हैलट में मौत हुई है। पतारा के राजेंद्र कुमारी की दो साल की बेटी तितली की डायरिया से मौत हो गई। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि डायरिया से बचाव के लिए लोग खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ और कटे-फटे फल न खाएं। गर्मी से बचाव करें।