{"_id":"5ec824068ebc3e77cf678d6c","slug":"other-kanpur-news-knp5615430147","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज के लिए फतेहपुर की खबरें ----------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज के लिए फतेहपुर की खबरें ----------
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में कड़ी चौकसी के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। ड्रोन कैमरे से संवेदनशील इलाकों और मस्जिदों की निगरानी की गई। हाल जानने के लिए डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ निकले। डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा ने बाकरगंज से चौक चौगलिया, लाला बाजार, पीलू तले तकिया चांद शाह, पनी, अमरजई समेत कई मोहल्लों का भ्रमण किया।
पुलिस फोर्स को बेवजह घूमने वालों और भीड़ जमाए लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। लाला बाजार, पनी समेत आठ प्रमुख मस्जदों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई। मस्जिदों में पहले के निर्देशों के अनुसार कोविड 19 के चलते नमाजी इकट्ठा नहीं हुए। मस्जिदों के इमाम और संभ्रांत लोगों से मुलाकात की। मस्जिदों में एनाउंस को लेकर अभी कोई रोक नहीं लगाई गई है। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया मस्जिदों से एनाउंसमेंट को लेकर कोई रोक नहीं है। कोरोना के चलते भीड़ जुटाने पर रोक लगी है। शासन के निर्देशों पर कार्रवाई की जाएगी। रूट मार्च में एसडीएम प्रमोद झा, कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, एसएसआई कैलाश नाथ, बाकरगंज चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध द्विवेदी, एसआई विपिन कुमार यादव, चौकी इंचार्ज मुराइनटोला रजनी तिवारी समेत अन्य चौकी इंचार्ज पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा।
कहीं वट वृक्ष तो कहीं टहनी लगाकर पूजा
पति के दीर्घायु होने की कामना की गई, सुहागिनों ने की परिक्रमा, रखा व्रत
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर शुक्रवार को वट सावित्री व्रत पूजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कोरोना वायरस के तमाम नियमों पर आस्था भारी पड़ी। कई जगह सुहागिनों ने करीब के वट वृक्ष तक पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। कई ने एक दिन पहले ही लाई गई टहनी को गमले में लगाकर घर में परिक्रमा व पूजा की। पति के दीर्घायु होने की कामना करते हुए सुहागिनों ने व्रत भी रखा।
विज्ञापन
वट पूजा व्रत के लिए सुहागिन महिलाओं ने श्रृंगार समेत पूजन सामग्री गुरुवार को ही खरीद ली थी। शुक्रवार को वट सावित्री पूजा के लिये सभी सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर बरगद की पूजा की। आचार्यो का कहना है कि यह व्रत अखंड सौभाग्य देने वाला और संतान प्राप्ति में सहायक माना जाता है। बिंदकी में ललौली रोड कुंवरपुर रोड के अलावा क्षेत्र के लगभग सभी गांव में महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। उधर, खागा में लॉकडाउन की वजह से कई सुहागिन महिलाओं ने घरों में ही गमलों में बरगद की टहनी लगाकर पूजा अर्चना की। पेड़ में पीले रंग का धागे के सात फेरे लपेट कर पकवान अर्पित किया। देवी सावित्री की कथा का पाठ किया। मान्यता है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता है। जो डाले लटकती हैं, वह देवी सावित्री का रूप होती हैं। इसी तरह प्रेमनगर, हुसैनगंज, विजयीपुर, किशनपुर, थरियांव समेत लगभग सभी क्षेत्रों में पूजन हुआ।
सूरत से घर पहुंचे श्रमिकों के चेहरों पर झलकी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। दूसरे राज्यों से प्रवासी कामगारों के आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 15 घंटे के अंतराल में तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें रुकीं। हालांकि ट्रेनों से महज 50 प्रवासी ही उतरे। इनके साथ सात बच्चे भी थे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को बसों से गंतव्य की ओर भेज दिया गया। उधर, मुंबई से आने वाली ट्रेन 24 घंटे बाद भी नहीं आ सकी।
हालांकि प्रशासन ने बसों का पूरा इंतजाम कर रखा था। गुरुवार की रात 9:55 बजे सूरत से प्रतापगढ़ जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। ट्रेन से कुल 21 सवारी उतरीं। इनमें से 19 प्रवासी थे जबकि 2 बच्चे। शुक्रवार की सुबह 5:35 मिनट पर सूरत से प्रतापगढ़ जाने वाली दूसरी ट्रेन ने स्टॉपेज लिया। इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 25 प्रवासी और 5 बच्चे उतरे। दोपहर 2:58 बजे फिर झांसी से बनारस जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। ट्रेन से कुल छह प्रवासी उतरे। उधर, गुरुवार को मुंबई से आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन के लेट हो जाने से प्रशासनिक तैयारियां धरी की धरी रह गईं। बस चालक और परिचालक बार-बार स्टेशन के अंदर बाहर होते दिखाई दिए। रेलवे के एसएस आरके सिंह ने बताया कि अभी तक ट्रेन की लोकेशन नहीं मिल सकी है।
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई पेट्रोल पंप व बाजार के बीच एक साइकिल सवार किसान को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई । थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती पश्चिम मोहल्ला निवासी इरशाद अहमद (42) शुक्रवार शाम को अफोई बाजार कुछ सामान खरीदने आये थे। अफोई पेट्रोल पंप के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। रफ्तार इतनी तेज थी कि किसान का एक पैर फंस गया। जिससे घसीटते हुए ट्रक सड़क किनारे बने नाले के ऊपर चढ़ गया। साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। किसान अपनी विधवा मां बदरुन दो नेत्रहीन अविवाहित बहन मुनैसा व जफरून का कुछ खेती बाड़ी व मजदूरी कर भरण पोषण करता था। पारिवारिक भतीजे फिरोज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। थाना प्रभारी एके मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चालक फरार हो गया है खेसारी रंजीत प्रसाद एक ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
हथगाम (फतेहपुर)। घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर पर खेलते समय शुक्रवार दोपहर मासूम नीचे गिर गया। ढलान पर ट्रैक्टर चल देने से बच्चा पहिए की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के करीमन पुर गांव के जगतपुर निवासी राजन का चार साल का बेटा अनुज घर के बाहर खडे़ ट्रैक्टर पर चढ़कर खेल रहा था। ढाल में होने के कारण ट्रैक्टर चल पड़ा। घबराहट में बच्चा नीचे गिरा और कुचल गया। एसएसआई संगम लाल प्रजापति ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्रवासियों के आने से गांवों में दहशत
बाहर से आ रहे लोग क्वारंटीन न होकर सीधे घरों में घुस रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
जाफरगंज। प्रवासियों को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दिल्ली, सूरत, गुजरात, अहमदाबाद, मुंबई से आ रहे लोग क्वारंटीन न होकर सीधे घरों में घुस रहे हैं। इससे ग्रामीण संक्रमित होने का खतरा महसूस कर रहे हैं।
गांव के संभ्रांत यदि क्वारंटीन का सुझाव देते हैं तो विवाद की स्थिति बन जाती है। बिंदकी तहसील क्षेत्र के खदरी, बारा, ककोरा, सुलतानगढ़, रेंगना, कटरा नरैचा, जोनिहा, रावतपुरा, कोरवां, खूंटा, मिस्सी, भगउनापुर, श्यामपुर जाफरगंज, मंडराव, सेलावन, हरिजनपुर, गौरा, गोपालपुर आदि दर्जनों गांव में प्रवासी आए हैं और अभी भी रहे हैं। उप जिलाधिकारी प्रहलाद सिंह ने कहा कि ऐसे प्रवासियों की सूची बनाकर ग्राम प्रधान अपने संबंधित थाने में दें, जिससे पुलिस भेजकर उनको क्वारंटीन कराया जा सके।
पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत
पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
अमौली। घर के पास खेलते-खेलते शुक्रवार को मासूम पानी भरे गड्ढे में गिर पड़ा। कुछ देर बाद परिजनों ने खोजबीन चालू की। पता चलने पर गड्ढे से उसका शव निकाला गया। परिजनों में कोहराम मच गया। जाफरगंज थाना के रामपुर निवासी रन्नो देवी अपने पांच साल के बेटे भीम को लेकर मायके चांदपुर थाना के रुस्तमपुर मन्नाडेरा आई थी। महिला के पिता ने बताया कि नाती दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था।सभी लोग काम में लगे थे। तभी खेलते खेलते गड्ढे में जा डूबा। कुछ देर बाद उसके दिखाई न देने पर खोजबीन चालू की तो गड्ढे के पानी में शव उतराया हुआ था।घटना से रन्नो देवी बदहवास हो गई। एसओ केशव वर्मा ने बताया घटना की जानकारी नहीं आई है। जांच की जाएगी।
रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों ने किया हंगामा
झांसी से वाराणसी जा रही मेमू ट्रेन में सवार श्रमिकों ने खान-पानी न मिलने की शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। लॉकडाउन संग बदइंतजामी की दोहरी मार झेल रहे प्रवासी कामगारों ने शुक्रवार को ट्रेन के रुकते ही हंगामा कर दिया। झांसी से वाराणसी जा रही मेमू ट्रेन में सवार श्रमिकों ने बताया कि उन्हें खाना-पानी कुछ नहीं मिला है। यहां तक कि भीषण गर्मी में कोच के पंखे भी नहीं चल रहे। सबसे ज्यादा महिलाओं और बच्चों का बुरा हाल रहा। जैसे तैसे श्रमिकों को समझा कर दोबारा ट्रेन में बैठाया गया। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई।
झांसी से वाराणसी जा रही मेमू ट्रेन शुक्रवार सुबह 9:50 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी। ट्रेन के रुकते ही कामगारों ने स्टेशन पर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि सरकार झूठे दावे कर रही है। झांसी से ट्रेन चलने के बाद उन्हें खाना-पानी कुछ नहीं मिल पाया है। भीषण गर्मी में ट्रेन में पंखे भी नहीं चल रहे। श्रमिकों के हंगामा करते ही आरपीएफ, जीआरपी मौके पर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रमिकों को समझाने की कोशिश की। श्रमिकों का कहना था कि उन्हें न तो पीने का पानी मिल रहा और न ही शौच की सुविधा है। कई जगह पंखे भी नहीं चल रहे हैं। खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। वह परेशान हो चुके हैं। जैसे-तैसे श्रमिकों को समझा कर दोबारा ट्रेन में बैठाया गया। ट्रेन आधे घंटे बाद प्रयागराज के लिए रवाना कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि अधिकारियों कर्मचारियों ने श्रमिकों समझाया कि प्रयागराज में ट्रेन के रुकते ही वहां उनके लिए सारी व्यवस्था है। इससे श्रमिक मान गए और ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
लंबे समय बाद रेलवे का आरक्षण केंद्र खुला
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। रेलवे के इतिहास में पहली बार लंबे अंतराल तक बंद रहा आरक्षण केंद्र शुक्रवार से काम करने लगा। सीएमआई का कहना रहा कि पहला दिन होने की वजह से ज्यादा लोग नहीं आए ।
मध्य रेलवे के फतेहपुर स्टेशन में आरक्षण के लिए लंबी कतारें लगती रही हैं। इन्हें संभालने के लिए रेलवे पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ती रही है। एक लंबी अवधि तक रेलवे की सेवाएं बंद रही लिहाजा इस पटल पर भी ताला लटकता रहा । शुक्रवार को ठीक 8:00 बजे सुबह आरक्षण केंद्र खोल दिया गया। यह दीगर रहा कि दोपहर तक आरक्षण कर्मी राह ताकते नजर आए। कई लोग ऐसे भी आरक्षण केंद्र पहुंचे जो प्रवासियों को लेकर आने वाली रेलगाड़ी देखने की गरज से पहुंचे थे । इनका आरक्षण कराने से कोई वास्ता नहीं था। रेलवे के सीएमआई अमित वर्मा ने बताया कि आठ घंटे के अंतराल में सिर्फ सात लोग आरक्षण कराने के लिए आए।
माहभर बाद भी लुटेरों को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
पीड़ित किसान ने मामले में विवेचक पर लापरवाही का लगाया आरोप
आदमपुर गांव में 16 अप्रैल को किसान के घर से लाखों की हुई थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में किसान के घर में घुसकर लूटपाट का मामला पुलिस नहीं खोल पाई। एक माह बाद भी कोई सुराग नहीं है। घटना में करीब एक लाख 38 हजार रुपये और आठ लाख के जेवर की लूटपाट तमंचे के बल पर हुई थी। पीड़ित ने विवेचक पर टरकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित डीएम और एसपी की चौखट तक हो आया है। आरोप है कि उसकी अधिकारियों से मुलाकात नहीं कराई गई।
आदमपुर के प्रमोद तिवारी उर्फ भोला किसान है। वह 16 अप्रैल की रात पीछे कमरे में रोज की तरह सोए थे। उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सोयी थी। बेटा और बहू जयपुर में रहते हैं। पीछे से सेंध लगाकर चोर घर में घुसे थे। किसान को कमरे में ही तमंचा सटाकर बंधक बना लिया था। घर के सारे अलमारी और बक्सों के लॉक तोड़कर लूटपाट की थी। बदमाशों की संख्या करीब 4 से 5 होना माना जा रहा था। पीड़ित प्रदीप ने बताया घटना के बाद से अभी तक एक दो बार ही विवेचक उनके पास आए हैं। उन्होंने एक गांव के और दो पडो़सी गांव के लोगों को घटना में शामिल होने की आशंका जताई है। घटना के बाद काफी उलझन में थे। घटनाक्रम पर काफी विचार किया तभी उनके दिमाग में चोरों की एक दूसरे से बातचीत और नाम लेने की बात याद आई। उन लोगों को वह पहचान गया। इसी वजह से घटना के समय बदमाश नकाब लगाए थे। उन्होंने विवेचक को नाम बताएं। उनका मोबाइल भी चालू है। थाने में मिलने जाओ तो उनका नाम सुनते ही विवेचक पहरेदार से ही उसे भगा देते हैं। थानेदार शेर सिंह राजपूत ने बताया मामले की जांच की जा रही है।