फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Organize the Kanya Vandan and Puja program during Navratri from October 16 to 18.

Kanpur News: नवरात्र में 16 से 18 अक्तूबर तक करें कन्या वंदन व पूजन कार्यक्रम

Thu, 08 Oct 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Organize the Kanya Vandan and Puja program during Navratri from October 16 to 18.
कानपुर। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला आयोजन समिति ने शारदीय नवरात्र के दौरान 16, 17 और 18 अक्तूबर को शहर के पूजा पंडालों व मंदिरों में कन्या वंदन एवं पूजन कार्यक्रम करने का आह्वान किया है। समिति ने लोगों से इन आयोजनों के माध्यम से नारी और बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान तथा स्वाभिमान के प्रति संकल्प लेने की अपील की है।
विज्ञापन


सामाजिक संगठन भी अपने कार्यक्रमों में यह आयोजन कराएंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारी नवेंदु शुक्ला ने कहा कि नवरात्र शक्ति की आराधना के साथ नारी गरिमा को प्रतिष्ठित करने का अवसर भी है। कन्या वंदन व पूजन से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का मुख्य आयोजन 26 से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में होगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सरकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। मेले से पहले जागरूकता के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed