फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Organic fertilizer prepared from kitchen waste, earning income for the body

Kanpur News: किचन वेस्ट से तैयार की जैविक खाद, हो रही निकाय की कमाई

Fri, 29 May 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 29 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Organic fertilizer prepared from kitchen waste, earning income for the body
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर निकाय एमआरएफ सेंटर (कचरा निस्तारण केंद्र) में किचन वेस्ट से जैविक खाद तैयार करा रहा है। नगर की सफाई से निकले किचन वेस्ट से पहले एक साल में 16 क्विंटल से अधिक जैविक खाद तैयार की गई है। अब तक लगभग 50 हजार रुपये की खाद खेप तैयार की गई है।
विज्ञापन

नगर की साफ सफाई के बाद किचन वेस्ट, मंदिरों की सफाई से निकलने वाले चढ़ाए गए फूल आदि और साप्ताहिक सब्जी बाजार से फेंकी गई सब्जियां आदि के निस्तारण की समस्या थी। बीते साल किचन वेस्ट से जैविक खाद बनाने की पहल हुई। 23 जून 2025 को परिवहन मंत्री दयाशंकर के हाथों नगर निकाय ने बनाई जैविक खाद हरित संजीवनी को लांच किया था। इसके बाद गीला व सूखा कूड़ा घर-घर संग्रह करने की मुहिम जारी रही। इसका फायदा यह हुआ की किचन वेस्ट निस्तारण की समस्या हल हो गई और अकबरपुर नगर निकाय की आमदनी होने लगी।
विज्ञापन

किचन वेस्ट, बाजार में फेंकी गई हरी सब्जियों व मंदिरों की सफाई के निकले फूलाें से जैविक खाद तैयार की जा रही है। हरित संजीवनी जैविक खाद आधा किलो, एक किलो व पांच किलो के पैकेट में उपलब्ध है। एमआरएफ केयरटेकर शरद गुप्ता ने बताया कि अब तक छह क्विंटल खाद बेचकर करीब 18 हजार रुपये की कमाई की गई है। जबकि नगर में कराए गए पौधरोपण स्थलों पर लगभग छह क्विंटल जैविक खाद प्रयोग की जा चुकी है। करीब चार क्विंटल खाद और तैयार है। इसकी पैकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
बयान.....
घरों से निकले किचन वेस्ट, बाजार में फेंकी गई हरी सब्जियों व मंदिरों की सफाई के निकले फूलाें को इकट्ठा कर एमआरएफ सेंटर में बिजली चालित मशीन के जरिये जैविक खाद तैयार की जा रही है। खाद बनाने से पहले कचरा सुखाया जाता है। यह जैविक खाद बहुत अच्छा परिणाम दे रही है। नगर निकाय की आमदनी भी बढ़ रही है और कचरा निस्तारण भी हो रहा है। हरियाली बढ़ाने में इस जैविक खाद का प्रयोग भी किया जा रहा है। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed