{"_id":"6a1902ddbd033175ea02c02f","slug":"orai-havoc-wreaked-by-storm-canteen-structure-collapses-on-railway-track-several-major-trains-halted-for-hours-2026-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai: आंधी-तूफान का कहर, रेलवे ट्रैक पर गिरा कैंटीन का स्ट्रक्चर, कई प्रमुख ट्रेनें घंटों रुकीं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: आंधी-तूफान का कहर, रेलवे ट्रैक पर गिरा कैंटीन का स्ट्रक्चर, कई प्रमुख ट्रेनें घंटों रुकीं, यात्री परेशान
Fri, 29 May 2026 08:37 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 29 May 2026 08:37 AM IST
सार
Orai News: उरई स्टेशन पर गुरुवार रात तेज आंधी के चलते कैंटीन का स्ट्रक्चर रेल ट्रैक पर गिर गया, जिससे ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते मुंबई-गोरखपुर सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं। रेल प्रशासन द्वारा ट्रैक बहाली का कार्य किया गया।
विज्ञापन
उरई में आंधी-तूफान का कहर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उरई में गुरुवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने रेलवे संचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। रात करीब 11 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर बनी कैंटीन का लोहे का स्ट्रक्चर कानपुर से झांसी जाने वाली मेन लाइन पर गिर गया, जिससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया और कई ट्रेनों को बीच रास्ते रोकना पड़ा। स्ट्रक्चर गिरने से ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कराया। रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण मुंबई से गोरखपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 01079 एरच रोड स्टेशन पर रात 11:28 बजे से खड़ी रही। वहीं अंबेडकर नगर से कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 19305 मोठ स्टेशन पर रात 12:07 बजे से रोकी गई। इसके अलावा गोमती नगर से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस को पुखरायां और सरसोकी स्टेशन के बीच रोका गया। बनारस से हड़पसर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस (22589) को आटा स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा।
विज्ञापन
तेज आंधी के चलते रेलवे संचालन प्रभावित
वहीं, मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस (20103) नंदखास स्टेशन पर प्रभावित रही। आंधी-पानी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें घंटों तक विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं, जिससे यात्रियों में बेचैनी दिखाई दी। रेलवे कर्मचारी देर रात तक लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे। स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक ने बताया कि तेज आंधी के चलते रेलवे संचालन प्रभावित हुआ है। ओएचई लाइन और ट्रैक से स्ट्रक्चर हटाने का कार्य तेजी से कराया गया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।