फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Open Technopark in IIT Kanpur, new techniques will be ready

आईआईटी कानपुर में खुला टेक्नोपार्क, तैयार होंगी नई तकनीकें

Tue, 09 Apr 2019 05:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Apr 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Open Technopark in IIT Kanpur, new techniques will be ready
आईआईटी कानपुर में खुला टेक्नोपार्क - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी कानपुर में सोमवार को टेक्नोपार्क का शुभारंभ हो गया। टेक्नोपार्क में देशभर की इंडस्ट्री के लिए आईआईटी के विशेषज्ञ और छात्र-छात्राएं आधुनिक तकनीकें तैयार करेंगे। इससे इंडस्ट्री का विकास होगा। रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही आईआईटी में स्थापित देश के सबसे बड़े साइबर सिक्योरिटी सेंटर को भी नया भवन मिल गया। इस सेंटर की मदद से देश को साइबर सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इंडस्ट्री के साथ मिलकर करेंगे काम
टेक्नोपार्क का शुभारंभ संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस (बीओजी) के चेयरमैन और वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. के राधाकृष्णन ने किया। उन्होंने टेक्नोपार्क और साइबर सिक्योरिटी सेंटर को देश के लिए बड़ी पहल बताया। कहा कि इसके जरिए देश की अलग-अलग क्षेत्रों की इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी। इस दौरान निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, उप निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल, डीन रिसर्च प्रो. एस गणेश, प्रो. संदीप शुक्ला समेत कई वरिष्ठ प्रोफेसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कानपुर को मिलेगी प्राथमिकता
निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने कहा कि टेक्नोपार्क पर सबसे ज्यादा हक कानपुर और इसके आसपास की इंडस्ट्री का होगा। ये इंडस्ट्री यहां अपनी लैब स्थापित करवा सकती हैं। कार्यालय खोल सकती हैं और रिसर्च शुरू करवा सकती हैं। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं से देश की अधिक से अधिक आबादी परेशान हो, उसके निस्तारण पर शोध किया जाएगा।

साइबर सिक्योरिटी सेंटर को मिला नया भवन
आईआईटी में स्थापित देश के सबसे बड़े साइबर सिक्योरिटी सेंटर को भी आखिरकार नया भवन मिल गया। साइबर सिक्योरिटी सेंटर के प्रभारी और कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. संदीप शुक्ला ने बताया कि अभी तक यह सेंटर विभाग से संचालित होता था। अब इसका नया भवन तैयार हो गया है। इससे देशभर की तमाम विभागों, संस्थानों को साइबर सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed