फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one student of medical college affected with swine flu

कानपुर: मेडिकल कॉलेज छात्रावासों में बंटवाए गए मास्क, मॉनीटरिंग तेज

Sat, 23 Mar 2019 10:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
one student of medical college affected with swine flu
स्वाइन फ्लू
कानपुर मेडिकल कॉलेज में एक और एमबीबीएस छात्र को स्वाइन फ्लू होने के बाद सारे सीनियर रेजीडेंट डाक्टरों को मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। छात्रावासों में मास्क वितरित कराए गए हैं। छात्रों से कहा गया है कि मास्क पहनें और एहतियात बरतें। जुकाम-बुखार होने पर फौरन कंसल्टेंट डाक्टर से जांच कराएं। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र को कुछ दिन पहले स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। यह छात्र गाजियाबाद से लौटकर आया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने ब्वायज हॉस्टल-2 के अन्य छात्रों के संबंध में पता करना शुरू किया। अधिकांश छात्र होली मनाने घर गए हैं।
विज्ञापन


छात्रों से संपर्क करके पता किया गया तो लखनऊ के रहने वाले एक और छात्र को स्वाइन फ्लू की जानकारी मिली। इस पर कालेज के अधिकारियों ने ब्वायज हॉस्टल जाकर छात्रों को मास्क दिए और एहतियात बरतने के लिए कहा। एमबीबीएस थर्ड ईयर की परीक्षा 25 मार्च से होनी है। रोगी छात्रों को अलग बैठाकर परीक्षा दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed