फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One more accused of Sikh Riots arrested from Daman, SIT is bringing on transit remand

Sikh Riots: एक और आरोपी दमन से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ला रही है एसआईटी, टीम को मिलेगा 10 हजार का इनाम

Sun, 18 Dec 2022 11:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 18 Dec 2022 11:40 AM IST
सार

सिख विरोधी दंगे में 42 आरोपियों को अबतक एसआईटी जेल भेज चुकी है। वहीं, 31 आरोपी अभी भी फरार हैं, जबकि 23 की मौत हो चुकी है। वहीं, घाटमपुर से दमन भागे एक आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
One more accused of Sikh Riots arrested from Daman, SIT is bringing on transit remand
सिख दंगा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सिख विरोधी दंगे में शामिल एक और आरोपी मोहम्मद अली को एसआईटी ने दमन से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दमन कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर एसआईटी कानपुर के लिए रवाना हो चुकी है। इधर, डीआईजी एसआईटी ने टीम को दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन

निरालानगर में रक्षपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह और सतवीर सिंह उर्फ काले की हत्या कर डकैती डाली गई थी। किदवईनगर थाने में दर्ज हुए इस मामले में एसआईटी को घाटमपुर के मोहम्मद अली उर्फ मुन्ना करिया (63) की तलाश थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले उसके ठिकाने का पता चला और बीते रविवार को इंस्पेक्टर सूर्य प्रताप के नेतृत्व में एसआईटी टीम दमन के लिए रवाना हो गई। वहां तीन दिन तक लोकल पुलिस की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाकर शुक्रवार की रात आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अली के तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। दो बेटे दमन में काम करते हैं। कार्रवाई के डर से वह छह माह पहले बेटों के पास चला गया था। वह जाने से पहले अपना सिम घाटमपुर में ही रह रहे रिश्तेदार को दे गया था। पुलिस जब रिश्तेदार के पास पहुंची, तो अली का पता चला।

एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 42 पहुंच चुकी है। इस मामले में अभी कार्रवाई जारी है। बहुत जल्द सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।  -बालेंदु भूषण सिंह, डीआईजी एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed