Sikh Riots: एक और आरोपी दमन से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ला रही है एसआईटी, टीम को मिलेगा 10 हजार का इनाम
सिख विरोधी दंगे में 42 आरोपियों को अबतक एसआईटी जेल भेज चुकी है। वहीं, 31 आरोपी अभी भी फरार हैं, जबकि 23 की मौत हो चुकी है। वहीं, घाटमपुर से दमन भागे एक आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के सिख विरोधी दंगे में शामिल एक और आरोपी मोहम्मद अली को एसआईटी ने दमन से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दमन कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर एसआईटी कानपुर के लिए रवाना हो चुकी है। इधर, डीआईजी एसआईटी ने टीम को दस हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
निरालानगर में रक्षपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह और सतवीर सिंह उर्फ काले की हत्या कर डकैती डाली गई थी। किदवईनगर थाने में दर्ज हुए इस मामले में एसआईटी को घाटमपुर के मोहम्मद अली उर्फ मुन्ना करिया (63) की तलाश थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक सप्ताह पहले उसके ठिकाने का पता चला और बीते रविवार को इंस्पेक्टर सूर्य प्रताप के नेतृत्व में एसआईटी टीम दमन के लिए रवाना हो गई। वहां तीन दिन तक लोकल पुलिस की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाकर शुक्रवार की रात आरोपी को दबोच लिया।
मोहम्मद अली के तीन बेटे और पांच बेटियां हैं। दो बेटे दमन में काम करते हैं। कार्रवाई के डर से वह छह माह पहले बेटों के पास चला गया था। वह जाने से पहले अपना सिम घाटमपुर में ही रह रहे रिश्तेदार को दे गया था। पुलिस जब रिश्तेदार के पास पहुंची, तो अली का पता चला।
एसआईटी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 42 पहुंच चुकी है। इस मामले में अभी कार्रवाई जारी है। बहुत जल्द सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। -बालेंदु भूषण सिंह, डीआईजी एसआईटी