फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one man dying due to heart attack on kanpur central

गर्मी की मार: कानपुर सेंट्रल पर तीन घंटे स्ट्रेचर पर पड़ा रहा बीमार यात्री, एक की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 07 Jun 2019 11:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Jun 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
one man dying due to heart attack on kanpur central
कानपुर सेंट्रल - फोटो : amar ujala
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी ने बिहार के यात्री को तीन घंटे बाद अस्पताल पहुंचाया। चिलचिलाती धूप के चलते कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर बिहार के यात्री श्रवण कुमार (46) की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हीरालाल ने उसे स्ट्रेचर से प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित जीआरपी थाने के बाहर छोड़ दिया। करीब तीन घंटे बाद जीआरपी प्रभारी ने आरपीएफ प्रभारी को सूचना दी। उन्होंने भी इलाज के लिए नहीं भेजा। श्रवण कुमार की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद जीआरपी हरकत में आई और श्रवण कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि घटना दोपहर 11 बजे की थी। किसी ने जानकारी नहीं दी थी। जब पता चला तो उसे अस्पताल भिजवाया।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर यात्री की हार्ट अटैक से मौत
सेंट्रल स्टेशन पर लखनऊ जाते समय एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कश्यप नगर कल्याणपुर निवासी अभिषेक (34) रोजाना की तरह सुबह लखनऊ जाने के लिए मेमू पर सवार हुआ। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही डिप्टी एसएस कामर्शियल की ओर से उसे मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई लेकिन उससे पहले यात्री की मौत हो गई। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed