{"_id":"59ada2064f1c1b50738b520e","slug":"one-killed-foone-killed-four-injured-in-road-accidentsur-injured-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
टीम डिजिटल अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में सोमवार को एक बाइक सवार की मौत हो गई और दंपति सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चालकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
एट थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सोमवार को बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चालक को सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पुलिस ने घायल को हाईवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बाइक सवार के पास कोई कागज आदि न मिलने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई है। बाइक के नंबर से पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव मुर्दाघर में रखवा दिया है।
दूसरा हादसा माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास हुआ। यहां बाइक से बंगरा आ रहे मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अत्तियन का पुरा निवासी अयोध्या पाल (19) पुत्र हरदयाल की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अयोध्या पाल और उसकी बाइक पर बैठा श्यामू (15) पुत्र चंद्रशेखर घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणोें ने कार का पीछा किया। इस पर चालक कार छोड़कर कार भाग निकला।
विज्ञापन
लोगों ने घायलों को सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक चला रहे अयोध्या के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में ले ली है।
इसी तरह पिरौना टोल प्लाजा के पास बस की टक्कर से बाइक सवार एट के हरदोई गूजर निवासी रोहित पाल (25) पुत्र श्याम
किशोर और उनकी पत्नी रंजना (23) गंभीर रूप से बस की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। रोहित बाइक पर पत्नी रंजना, मां और बच्चे के साथ झांसी के पूछ रिश्तेदारी से लौट रहा था। एट के पिरौना टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां और बच्चा उछल कर दूर जा गिरे जबकि रोहित व रंजना बाइक के साथ घिसटते चले गए। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। बस पर संजय ट्रैवल्स लिखा था।
हादसे से आक्रोशित आसपास मौजूद लोगों ने बस पर पथराव शुरू कर दिए। इससे बस के शीशे टूट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सक ने बताया कि हेलमेट न लगाए होने से रोहित के सिर पर गंभीर चोट आई हैं।
ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल
सिरसाकलार थाना क्षेत्र ग्राम सरैनी निवासी मुलायम सिंह (40) सोमवार सुबह ट्रैक्टर पर चारा लेकर खेत से लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। इससे मुलायम सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर सीएचसी सिरसाकलार पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
-खंती में पलटे ट्रैक्टर के पास लगी भीड़
-सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
-पिरौना टोल प्लाजा के पास बस ने मारी बाइक में टक्कर
-माधौगढ़ थाना क्षेत्र में कार की चपेट में आए बाइक सवार