फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one died and five injured in express way accident

एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत, पांच घायल

Mon, 22 Apr 2019 06:45 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 22 Apr 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
one died and five injured in express way accident
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज में एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 

 

हिमाचल प्रदेश के जनपद बिलासपुर के गांव चांदपुर निवासी सुनील (39) पुत्र धर्म सिंह, पप्पी (35) पुत्र अमरनाथ, पूजा (20) पुत्री हरीसिंह, शर्मिला (40) पत्नी हरी सिंह, रीना देवी (34) पत्नी राकेश व गुमारथी थानाक्षेत्र के पनोड गांव निवासी प्रवीन (38) पुत्र धर्मसिंह कार से लखनऊ जा रहे थे। रविवार रात करीब 12  बजे सौरिख थानाक्षेत्र में 147 किलोमीटर पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा एंबुलेंस घायलों को मेडिकल कॉलेज ले आई।

विज्ञापन

 

यहां डॉक्टरों ने प्रवीन पुत्र धर्म सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में हुई मौत की जानकारी कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को दी।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि कार सवार आगरा से लखनऊ जा रहे थे। सभी लोग घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक की मौैत हो जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य को लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed