फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   one death and two injured due to lightning fall from sky in mahoba

यूपी: पहाड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से हुआ ब्लास्ट, एक श्रमिक की मौत, दो घायल

Wed, 24 Jul 2019 08:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
one death and two injured due to lightning fall from sky in mahoba
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी में महोबा के डहर्रा पहाड़ में बुधवार को बिजली गिरने से हुई ब्लास्टिंग में दो श्रमिक पत्थरों में दब गए। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं तीसरे श्रमिक को मामूली चोटें आईं है। कोतवाली प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहर्रा में स्थित दूल्हादेव पहाड़ में श्रमिक पत्थर खनन का कार्य कर रहे थे। कुछ श्रमिकों ने ब्लास्टिंग के लिए पहाड़ में होल करके डायनामाइट और बारूद भर दी थी। ब्लास्टिंग करने से पहले ही दिन में करीब दो बजे हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने से ब्लास्टिंग हो गई।
विज्ञापन

इसमें दो श्रमिक पत्थरों में दब गए। डढ़हतमाफ निवासी भूमेश (28) पुत्र शंभू राठौर की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि इसी गांव का राजू पाल (30) पुत्र वृंदावन पाल व रिवई निवासी मुन्ना (25) घायल हो गए। बारूद के फटने से हुए जोरदार धमाके से पहाड़ में भगदड़ मच गई। अन्य श्रमिक पहाड़ से भाग गए।

ब्लास्टिंग के बाद आधा मिनट तक पहाड़ में पत्थर उड़ते रहे। पहाड़ में ब्लास्टिंग की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उनका कहना है कि शाम तक किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed