फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   One crore theft in Saraf's house

सराफ के घर में एक करोड़ की चोरी

Mon, 09 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
One crore theft in Saraf's house
उरई/बावली। कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में एक सराफ के घर से चोरों ने लगभग एक करोड़ रुपये का माल पार कर दिया। चोरों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में कैद चोरों के पास असलहा भी दिख रहा है। चोर घर के पीछे लगे गेट का कुंडा गैस कटर से काटकर घर में घुस गए और 50 किलो चांदी, एक किलो सोना, नगद और अन्य सामान चोरी कर ले गए। एसपी रविकुमार ने सोमवार सुबह घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

मदारीपुर गांव में सिरसा रोड पर सराफा व्यवसायी कृष्ण मुरारी सोनी का घर है। घर में ही उनकी सराफ की दुकान है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दो चोर रात में लगभग सवा बजे व्यापारी के घर के पीछे पहुंचे और गेट का कुंडा काटना शुरू किया। फुटेज में चोरों के पास असलहा भी दिखाई दे रहा हैं। घर के अंदर दाखिल होने के बाद चोरों ने जिन कमरों में परिजन सो रहे थे, उनकी कुंडी बाहर से लगा दी।
विज्ञापन

चोरों ने जेवर वाले कमरे और अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। अंदर रखे एक किलो सोने के जेवर, 50 किलो चांदी के जेवरों के डिब्बे, नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। खाली डिब्बे घर से 200 मीटर दूरी पर एक खेत में फेंक दिए। रात में साढ़े तीन बजे सराफ कृष्ण मुरारी की नींद खुली। उन्होंने गेट खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद था। उन्होंने अपने बेटे को फोन करके जगाया तो उनके बेटे सागर का कमरा भी बाहर से बंद था। सागर ने गेट को धक्का मारकर किसी तरह गेट खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखा तो चोर घर में रखे माल का सफाया कर चुके थे। सूचना पर जालौन सीओ संतोष कुमार, कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में फोरेंसिक टीम और एसपी पहुंचे। एसपी रवि कुमार का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गईं हैं, जल्द ही मामला का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed