{"_id":"5bba02cc867a556856518d4a","slug":"one-accused-arrested-in-police-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पुलिस मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार, 3 फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पुलिस मुठभेड़ में 1 गिरफ्तार, 3 फरार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देते एसओ आसीवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में आसीवन थानाक्षेत्र के लोनारीखेड़ा पुल के निकट गोकशी के इरादे से मवेशियों के साथ खड़े युवकों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देख एक युवक ने फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन मौके से भाग निकले।
थानाक्षेत्र के कुरसठ गांव निवासी अजमेरी पुत्र मुश्ताक तीन साथियों और तीन मवेशियों के साथ गोकशी के लिए खड़े थे। एसओ जयशंकर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को देख अजमेरी ने एक साथी के साथ मिलकर फायर झाेंक दिया। पुलिस ने अजमेरी को पकड़ लिया। वहीं कुरसठ निवासी अब्दुल पुत्र मुल्ला, शेरपुर कला निवासी सलीम पुत्र जमीले व कांटा गुलजारपुर निवासी मंगू पुत्र नियाज अली मौके से भाग निकले। आरोपी अजमेरी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि पकड़े गए एक आरोपी समेत फरार तीन साथियों पर पुलिस से मुठभेड़ और गोकशी का मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों में सिद्धनाथ गांव निवासी रमाकांत पुत्र गंगाराम और ऐनी खुर्द निवासी रामनरेश पुत्र शिवराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।