प्रदूषण न फैलाने की गारंटी देने पर 24 टेनरियों पर एनजीटी का ये रहा रिएक्शन
17 जून को बंथर और दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र की 38 चर्म इकाइयों को नोटिस देकर प्रदूषण नियंत्रण करने के साथ
ही उत्प्रवाह आधा करने और उत्प्रवाह स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे।
इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के मानक पूरे न करने पर बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के बाद प्रदूषण विभाग ने डीएम को 24 टेनरियाें की सूची सौंपी थी। डीएम के आदेश के बाद इन टेनरियों की बिजली काट दी गई थी। हालांकि इस बीच आठ टेनरियों की ओर से सीपीसीबी को इस बात की गारंटी दी गई है कि वह प्रदूषण नहीं फैलाएंगी।
इसके बाद सीपीसीबी ने इनके कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दे दिए हैं। इससे पहले 30 अगस्त को सीपीसीबी ने दही चौकी स्थित औद्योगिक क्षेत्र की दो टेनरियों की बिजली जोड़ने के आदेश दिए थे। जिला क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि जिन टेनरियों पर कार्रवाई हुई थी, उनके संचालकों की ओर से अनियमितताएं दूर करने पर कनेक्शन जोड़ने के निर्देश सीपीसीबी की ओर से दिए जा रहे हैं।