{"_id":"5f5b996638ce2c395a6d58a6","slug":"on-september-12-polytechnic-entrance-examination-at-41-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 केंद्रों पर पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा कल, दो पालियों में 18128 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 केंद्रों पर पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा कल, दो पालियों में 18128 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Fri, 11 Sep 2020 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) की ओर से शनिवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 41 केंद्रों पर आयोजित होगी। अभ्यर्थी मास्क और सैनिटाइजर लेकर आएंगे। यदि कोई अभ्यर्थी मास्क भूल जाता है तो उसको केंद्र पर निशुल्क मास्क दिया जाएगा।
परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया जाने लगेगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। कुल 18128 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के जिला संयोजक राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल मुकेश चंद्र आनंद ने बताया कि पहली पाली में 34 और दूसरी पाली की परीक्षा सात केंद्रों पर होगी। शुक्रवार को सभी केंद्रों में सैनिटाइजेशन कराया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा से पहले सभी का तापमान लिया जाएगा, ज्यादा तापमान आने पर छात्र को आइसोलेशन कक्ष में परीक्षा देनी होगी। सभी केंद्रों पर राजकीय पॉलिटेक्निक का एक शिक्षक केंद्र अधिकारी के रूप में मौजूद रहेगा। केंद्र से दो सौ मीटर दूरी पर बैरिकेडिंग लगा दी जाएगी। वहां से केवल छात्र को आने की अनुमति होगी। पहली पाली में 15190 और दूसरी पाली में 2938 छात्र परीक्षा देंगे।