फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Om Prakash Rajbhar statement on statue of ram

राजभर बोले- नन्हे-मुन्ने शिक्षा को तरसे स्टैच्यू पर करोड़ों बरसे, 'भगवान राम की प्रतिमा' पर ये कहा

Tue, 20 Nov 2018 08:25 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Nov 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar statement on statue of ram
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के नन्हे-मुन्ने जहां शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर तरस रहे हैं वहीं स्टैच्यू पर करोड़ों बरस रहे हैं। सरकार यदि यही रुपया देश के भविष्य नौनिहालों की शिक्षा मजबूत करने पर लगाती तो ज्यादा बेहतर होता। ये बातें पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को यूपी के हरदोई जिले में कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को स्टैच्यू पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बजाय यह रुपया गरीबों की शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर लगाना चाहिए था। अतिपिछड़ा और अतिदलित लोगों के कल्याण के लिए अतिपिछड़ा सामाजिक न्याय कमेटी की रिपोर्ट आ चुकी है। लेकिन सरकार उसे ठंडे बस्ते में डाले हुए है। इस रिपोर्ट को लागू कराने के लिए जनता को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन





 

अब अयोध्या में सरयू तट पर राम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है

उन्होंने कहा कि कुंभ पर सरकार 300 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। सरदार पटेल की मूर्ति पर 3000 करोड़ रुपये खर्च किए गए। अयोध्या में दीपावली पर्व पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए। अब अयोध्या में सरयू तट पर राम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है।

उन्होंने कहा कि हम इसके विरोधी नहीं है, परंतु सरकार को सबसे पहले शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। प्राथमिक स्कूलों में एक लाख 69 हजार अध्यापकों की नियुक्ति करके 70 लाख बच्चों को शिक्षा मिलती। परंतु सरकार ने इसे निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed