{"_id":"601116728ebc3e089e4d2faa","slug":"old-man-jumped-from-the-eighth-floor-of-the-apartment-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आठवीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने दी जान, 25 वर्षों से डिप्रेशन में होने के चलते किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आठवीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने दी जान, 25 वर्षों से डिप्रेशन में होने के चलते किया सुसाइड
Wed, 27 Jan 2021 01:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 Jan 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
आठवीं मंजिल से कूदकर बुजुर्ग ने जान दी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कल्याणपुर में बुधवार सुबह बीमारी से तंग आकर अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से अनूप खन्ना (62) ने छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बिठूर तिराहे स्थित इंपीरियल हाइट्स अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 804 बी निवासी अनूप खन्ना माल रोड स्थित एक एयर टिकट कंपनी में मैनेजर थे। उनके परिवार में पत्नी प्रीति खन्ना व एक बेटी पिया है। बेटी मुंबई की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
विज्ञापन
अपार्टमेंट में रहने वाले पड़ोसियों ने बताया कि अनूप लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे। बुधवार सुबह उन्होंने अपने फ्लैट के बाहर बनी रेलिंग से छलांग लगा दी। कल्याणपुर थानाप्रभारी अजय सेठ ने बताया कि प्राथमिक जांच में बीमारी के चलते सुसाइड करने की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। बेटी के आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
अक्सर करते थे सुसाइड की बात
अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि वह पिछले कई सालों से बीमारी के चलते मानसिक तनाव में चल रहे थे। वह अक्सर सुसाइड की बात कहते थे, लेकिन लोग उन्हें समझा बुझा कर शांत कर देते थे।