फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Old man died due to bull attack

मातम में बदली शादी की खुशियां, कल आनी है पोती की बारात, बाबा को सांड़ ने पटककर दी मौत

Fri, 17 Jan 2020 07:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 17 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Old man died due to bull attack
सड़कों पर घूम रहे आवारा गोवंश - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में अन्ना गोवंश दिन पर दिन जानलेवा हो रहे हैं। फसलें तो पहले ही चौपट कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में गुरुवार रात घर के बाहर छप्पर में सो रहे वृद्ध लघुशंका के लिए उठे तो सांड़ ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा निवासी जमादार पाल (80) की पत्नी की करीब 25 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उनके कोई बेटा नहीं था। वह अपने भतीजे देवेंद्र पुत्र शंकर लाल के पास रहते थे। घर के बाहर पड़े छप्पर में वह रात को सोते थे। गुरुवार रात करीब 12.30 बजे वह लघुशंका के लिए उठकर छप्पर से बाहर गए।
विज्ञापन


तभी वहां घूम रहे सांड़ ने हमला कर दिया। उनकी चीखपुकार सुनकर परिजन घर से निकल आए। उन्होंने सांड़ को वहां से भगाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उनका घरेलू उपचार किया। रात को सीएचसी ले जाने के लिए गांव में ट्रैक्टर ट्राली का इंतजाम कर रहे थे। तभी भोर में करीब चार बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना राजस्व अधिकारियों को दी गई। इस पर लेखपाल साहब सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लेखपाल ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। वह अपनी आख्या तैयार कर तहसील में दे देंगे।   


नातिन की आनी है बरात 
जमादार पाल के भतीजे जयवेंद्र पाल की बेटी सुलेखा की शनिवार को शादी है। उसकी बरात जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव भदोहिया से आ रही है। इससे घर में खुशी का माहौल था। रिश्तेदार भी घर में आ चुके हैं पर जमादार की मौत से खुशी के माहौल में मातम पसर गया है। शादी के चलते ही परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। परिजनों ने दोपहर को जमादार का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed