{"_id":"5cf557b8bdec22072f0a12da","slug":"old-man-brutally-murdered-in-mahoba","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या, सुबह बेटे ने देखा तो बह रहा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या, सुबह बेटे ने देखा तो बह रहा था खून
Mon, 03 Jun 2019 10:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा के आंबेडकर नगर में सिंचाई विभाग में पूर्व जिलेदार की घर में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के बड़े पुत्र ने घटना की रिपोर्ट थाना कबरई में दर्ज कराई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ, अपर एसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ सदर जटाशंकर राव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने की बात कही है। कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी रामदीन (75) पुत्र महादेव कुशवाहा अपने दोनों पुत्र रामकृष्ण व हरिकृष्ण से अलग बगल के मकान में रहता था।
उसकी पत्नी की चार साल पहले मौत हो चुकी है। मृतक सिंचाई विभाग में जिलेदार पद से 15 साल पहले सेवानिवृत्त हुआ था। कुछ साल पहले वह पैर से विकलांग हो गया था। वह घर पर भोजन स्वयं बनाता था। संपन्न होने से उसे किसी प्रकार की चिंता नहीं थी।
विज्ञापन
छोटा बेटा हरिकृष्ण सुबह-शाम आकर हालचाल लेता रहता था। वह अपने छोटे बेटे हरिकृष्ण की शादी करने के लिए खासा चिंतित रहता था। सोमवार को सुबह 6 बजे दरवाजे खुले देख बड़ा बेटा रामकृष्ण अंदर गया तो पिता को मृत पड़ा देख वह चीखने-चिल्लाने लगा। जिससे वहां भीड़ लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना कर लोगों से जानकारी ली। थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि हत्या का कारण जमीन-जायजाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
फोटो 03 एमएएचपी 03, 04 परिचय-ग्रामीणों से पूछताछ करते एसपी व मृतक रामदीन की फाइल फोटो।