फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media पर छाया भगवा बाथरूम, हरकत में आए अधिकारी, आनन-फानन उठाया ये कदम

Sun, 03 Jun 2018 07:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Jun 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
officers used saffron colour in bathroom in hardoi
भगवा कलर के टाइल्स लगाता मजदूर
यूपी के हरदोई जिले में सीएम के दौरे से पहले आलाधिकारियों ने सभा स्थल से लेकर बाथरूम तक सब कुछ भगवामय कर दिया। बाथरूम में भगवा रंग के टाइल्स लगने की सूचना मिली। यह खबर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही। लोगों ने अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रयाएं की।
officers used saffron colour in bathroom in hardoi
बाथरूम में लगे भगवा कलर के टाइल्स
अमर उजाला द्वारा जिलाधिकारी से इस मामले में सवाल पूछे जाने के बाद रातों-रात टाइल्स बदल दिए गए। इस मामले में जिला अधिकारी ने संबंधित अफसर पर कार्रवाई की बात कही है। बाथरूम के भगवा रंग में रंगने की खबर सोशल मीडिया पर छायी रही।

 
officers used saffron colour in bathroom in hardoi
भगवा कलर के टाइल्स लगाता मजदूर
आपको बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर रसखान प्रेक्षागृह के अतिथि कक्ष के शौचालय में सरकारी विभाग के अधिकारियों ने भगवा रंग के टाइल्स लगवा दिए थे। बाथरूम में भगवा रंग के टाइल्स लगने की खबर की सूचना जनपद में आग की तरह फैल गई। यूं तो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर प्रेक्षागृह की तस्वीर बिल्कुल बदल दी गई थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ की नजर फॉल सीलिंग में लगी खराब लाइट पर पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
officers used saffron colour in bathroom in hardoi
भगवा कलर के टाइल्स लगाता मजदूर
उन्होंने पीछे बैठे बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू को बुलाकर खराब फॉल सीलिंग दिखाई। उन्होंने आशू से कहा कि जरा इसके बारे में पता करके लखनऊ में बताना। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed