{"_id":"d7c7ac76828ee19c99f149d601e39bbf","slug":"officer-in-road-and-constable-in-corner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर सड़क पर, सिपाही ‘दुबककर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर सड़क पर, सिपाही ‘दुबककर’
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सिटी में गोविंदनगर का नंदलाल चौराहा। ट्रैफिक पुलिस की मनमानी और अनदेखी के कारण यह जाम प्वाइंट बन गया है। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे एसपी साउथ अतुल श्रीवास्तव जब इस चौराहे पर पहुंचे तो जाम के चलते उन्हें भी अपनी जीप रोकनी पड़ी। उन्होंने देखा कि चौराहे पर न तो ट्रैफिक पुलिस का सिपाही था और न ही होमगार्ड।
कुछ देर बाद दोनों एक कोने में खड़े नजर आए। इस पर उन्होंने दोनों को फटकारा और ट्रैफिक का संचालन ठीक कराया। हालांकि उनके जाते ही सभी फिर अपने कामों में लग गए और चौराहा फिर जाम के हवाले। इसके अलावा डिप्टी पड़ाव चौराहे से वीआईपी रोड की भी ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त रही। पाइप डालने के लिए की गई खुदाई और बेतरतीब वाहनों के कारण लोग जाम से जूझते रहे।
नंदलाल चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक कराने के बाद एसपी साउथ ने गोविंदनगर थाने की रेंजर और जेब्रा को भी मौके पर बुलाया। सिपाही इनोवा और बाइकों से नंदलाल चौराहे पहुंचे तो उन्हें बगैर डंडों और राइफलों के देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सिपाहियों से कहा कि जब तुम लोगों के पास ही डंडा, लाठी और राइफल नहीं हैं तो पब्लिक की कैसे सुरक्षा करोगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे से बिना हथियार के ड्यूटी न करने की चेतावनी दी। गैरहाजिर रेंजर और जेब्रा के सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने चौराहे पर घूम घूमकर ट्रैैफिक व्यवस्था का जायजा लिया।
रायपुरवा के डिप्टी पड़ाव चौराहे के चारों ओर सड़क पर फेरी वाले और रिक्शा, टेंपो वाले खड़े रहते हैं। यहां पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी इन्हें हटाने की जगह कुर्सी पर बैठकर आराम करते हैं। इस कारण अक्सर जाम लगा रहता है। मंगलवार दोपहर को भी यहां भीषण जाम लगा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया।
बांसमंडी में हमराज कांप्लेक्स के सामने पाइप लाइन डाले जाने के लिए खोदी गई सड़क की वजह से कोपरगंज और बांसमंडी के बीच जाम लग गया। इस रोड पर भी जाम की वजह अतिक्रमण है। अधिकांश दुकानदारों ने बांस बल्ली सड़क पर फैला रखी है।
उधर, वीआईपी रोड पर डीएवी कॉलेज और ग्रीनपार्क के बीच सेंट्रल स्कूल की एक टीचर और दूसरी तरफ से आ रही एक शख्स की कार आपस में टकरा गई। इससे दोनों कारें इस तरह क्षतिग्रस्त हो गईं कि इन्हें हटाया नहीं जा सका और जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर कारों को हटवाया, तब ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी।