फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   obber ran away with a police gun

ट्रेनी दरोगा की रिवाल्वर लेकर भागा लुटेरा, पुलिस पर की दो राउंड फायरिंग, मुठभेड़ में पकड़ा गया

Wed, 20 Mar 2019 09:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 20 Mar 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
obber ran away with a police gun
यूपी पुलिस फाइल फोटो
कानपुर में लूट की रकम बरामद करवाकर पुलिस के साथ लौट रहा आरोपी ट्रेनी दरोगा की ही सर्विस रिवाल्वर लूटकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो दो राउंड फायरिंग भी की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में चार राउंड गोली चलाई। एक गोली बाएं पैर पर लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उर्सला में इलाज करवाने के बाद जेल भेज दिया गया।बिठूर थानाध्यक्ष सुधीर पवार के मुताबिक बिठूर में गंगा बैराज हाइवे पर संडीला गांव के सामने तीन फरवरी को बरेली शराब कंपनी के मैनेजर अनुराग यादव और सेल्समैन अरुण आनंद के साथ 4.44 लाख की लूट हुई थी। साजिश इन्हीं दोनों ने रची थी। 
विज्ञापन

मामले में अनुराग, अरुण समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपी रसूलाबाद दशहरा गांव निवासी अजय उर्फ संदीप को मंगलवार शाम को सिंहपुर तिराहे से गिरफ्तार किया था। पुलिस लूट की रकम बरामद कराने के लिए अजय को लेकर बिल्हौर गई थी।

19 हजार रुपये बरामद कर आरोपी को बिठूर थाने लाया जा रहा था। बुधवार तड़के करीब चार बजे अजय ने लूट में शामिल फरार साथी सन्नी के गंगा बैराज तिराहा पर आने की बात कही। इस पर पुलिस वहीं रुककर इंतजार करने लगी। इसी बीच मौका पाकर वह ट्रेनी दरोगा विराग कुमार मिश्र की सर्विस रिवाल्वर छीनकर भागने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed