{"_id":"671db61c230fc00cd90574ef","slug":"nurse-gang-raped-in-chitrakoot-hands-tied-and-thrown-on-railway-track-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में नर्स से दरिंदगी: चार युवकों ने हाथ बांधे और हैवानियत की हदें कीं पार... अंत में किया ये घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में नर्स से दरिंदगी: चार युवकों ने हाथ बांधे और हैवानियत की हदें कीं पार... अंत में किया ये घिनौना काम
Sun, 27 Oct 2024 10:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:21 AM IST
सार
चित्रकूट में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हैवानियत के बाद पीड़ित नर्स को हाथ बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। परिजनों ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की हालत गंभीर है। उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Nurse gang-raped
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के चित्रकूट में चार युवकों ने घर से अस्पताल जा रही नर्स से (23) सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसके हाथ बांधकर प्रयागराज-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पटरी की देखरेख कर रहे कर्मचारियों ने ट्रैक पर युवती को बेहोश देख पुलिस को सूचना दी।
हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि युवती की हालत सामान्य होने पर पुलिस के सामने उसके बयान लिए जाएंगे।
आरोपियों की पहचान के लिए सभी स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कई अहम सुराग मिले हैं। कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है। युवती ने बताया है कि वह एक युवक को पहचानती है, जो बरगढ़ का है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
युवती के शरीर पर चोट व खरोंच के निशान मिले हैं। युवती के पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि होगी। युवती की साइकिल और कान की एक बाली ट्रैक के पास मिली है।

दिनदहाड़े रास्ते में रोककर की गई हैवानियत
युवती प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। पिता ने बताया कि शनिवार की सुबह साइकिल से अस्पताल जा रही थी। बोझ-कोलमजरा के बीच अंडरपास के पास एक युवक बाइक से आया और उसकी साइकिल रोक ली।
युवती प्राइवेट अस्पताल में नर्स है। पिता ने बताया कि शनिवार की सुबह साइकिल से अस्पताल जा रही थी। बोझ-कोलमजरा के बीच अंडरपास के पास एक युवक बाइक से आया और उसकी साइकिल रोक ली।
इसी दौरान तीन और युवक आ गए और उसे पीटकर दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए। रेलवे ट्रैक के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मरणासन्न हालत में उसे ट्रैक पर फेंककर भाग गए। दो रेल प्वाइंटमैन वहां से गुजरे तब घटना का पता चला।