{"_id":"5ede0c67a041f753cc5a0541","slug":"number-of-coronas-infected-growing-rapidly-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, अस्पतालों में जगह पड़ने लगी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, अस्पतालों में जगह पड़ने लगी कम
Mon, 08 Jun 2020 03:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Jun 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने पर अस्पतालों में जगह कम पड़ने लगी है। हैलट के न्यूरो साइंसेस स्थित कोविड अस्पताल के दो तल भर गए हैं। रामा मेडिकल कॉलेज, नारायणा समेत अन्य अस्पतालों के बेड भर रहे हैं। रोगी और बढ़े तो भर्ती करने की दिक्कत हो सकती है।
हैलट में सिर्फ लेवल थ्री के रोगी भर्ती करने के आदेश हैं। जून के महीने में रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ने के साथ लेवल वन और लेवल टू के रोगियों के लिए निश्चित किए गए अस्पतालों में जगह कम पड़ रही है। रविवार को निजी पैथोलॉजी से पॉजीटिव रिपोर्ट लेकर तीन रोगी न्यूरो साइंसेस पहुंचे और भर्ती होने को लेकर अड़ गए।
इन संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं रहा। वे लेवल-वन के रोगी थे। बाद में उन्हें भर्ती किया गया। लेकिन प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने इस संबंध में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से बात की। इस पर कहा गया कि रेफर केस, लेवल थ्री के गंभीर कोविड रोगियों का इलाज ही हैलट में किया जाएगा।
विज्ञापन
लेवल वन और टू के रोगियों के रखे जाने की व्यवस्था सीएमओ स्तर से की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में डीजीएमई से बात की है। अभी ज्यादातर संक्रमित लेवल वन में ही है।