{"_id":"5c844e18bdec22142e7497da","slug":"nullah-which-the-pm-inaugurated-boiled-on-second-day-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने जिस नाले का लोकार्पण किया, वह दूसरे दिन भी उफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने जिस नाले का लोकार्पण किया, वह दूसरे दिन भी उफनाया
Sun, 10 Mar 2019 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
गंगा में बदता गंदा नाला
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण के दूसरे दिन शनिवार को भी ग्रीनपार्क चौराहे पर सुबह 10:40 बजे सीसामऊ नाला उफना गया। गहरी सीवर लाइन की सफाई न होने से पानी बैक फ्लो हो गया।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क चौराहे पर सीवर लाइन का ढक्कन प्रेशर से तेज आवाज के साथ उठा और नाले का पानी सड़क पर फैल गया। देखते ही देखते स्टॉक एक्सचेंज कॉर्नर से लेकर डीएवी कॉलेज रोड तक जलभराव हो गया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस में भी जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा। करीब तीन घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने गंगा में गिर रहे सीसामऊ नाले को भैरोघाट चौराहे से वीआईपी रोड होते हुए जाजमऊ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की तरफ मोड़ा है।
विज्ञापन
इसी सीवर लाइन से नवाबगंज नाला, परमट और म्योर मिल नाले का भी गंदा पानी जाजमऊ एसटीपी जाता है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक घनश्याम द्विवेदी के अनुसार, सीसामऊ नाले में क्षमता से ज्यादा पानी आने और भैरोघाट इंटरमीडिएट सीवेज पंपिंग स्टेशन के तीन पंप चलाने से यह दिक्कत हुई थी।