फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NSA on Javed involved in the conspiracy of Kanpur violence

Kanpur Violence: हिंसा की साजिश में शामिल जावेद पर लगा एनएसए, पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम की भी मुहर

Sun, 25 Sep 2022 11:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Sep 2022 11:26 PM IST
सार

कानपुर हिंसा के आरोपी जावेद अहमद पर एनएसए लगा दी गई है। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने भी मुहर लगा दी है। बता दें कि मुख्य साजिशकर्ता हयात पर पहले ही एनएसए की कार्रवाई हो चुकी है।
 

विज्ञापन
NSA on Javed involved in the conspiracy of Kanpur violence
कानपुर में पथराव और हिंसा के मुख्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नई सड़क हिंसा की साजिश के आरोप में बस्ती जेल में बंद जावेद अहमद पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया गया। इसके पहले मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी पर एनएसए की कार्रवाई हो चुकी है। नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था।

विज्ञापन

हमलावरों ने चंद्रेश्वर हाता पर हमला कर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया था। पुलिस पर पत्थर चलाए थे। एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी को पुलिस ने मास्टरमाइंड बताया था। साजिश में उसका खास जावेद भी शामिल था। जेल में 56 आरोपी बंद हैं।

विज्ञापन

ऐसी घटना को फिर दे सकता है अंजाम
पहली एनएसए की कार्रवाई हयात पर हुई थी। अब जावेद अहमद पर एनएसए लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट में लिखा है कि वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। अभी भी जावेद से खतरा है। अगर वह जेल से छूटा तो फिर से ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है।

पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने भी मुहर लगा दी। सूत्रों के मुताबिक दो और आरोपियों पर जल्द ही एनएसए की कार्रवाई संभव है। यह दोनों भी हिंसा की साजिश में शामिल रहे हैं। बता दें कि कानपुर में 3 जून को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान हिंसा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed