{"_id":"60ceb6398ebc3e348c5ea53b","slug":"nsa-imposed-on-accused-of-rape-and-brutal-murder-case-of-six-years-old-in-ghatampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: मासूम संग दुष्कर्म करने वाले दरिंदों पर लगा रासुका, हत्या के बाद निकाल लिए थे शरीर के अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: मासूम संग दुष्कर्म करने वाले दरिंदों पर लगा रासुका, हत्या के बाद निकाल लिए थे शरीर के अंग
Sun, 20 Jun 2021 09:00 AM IST
प्राची प्रियम
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 20 Jun 2021 09:00 AM IST
सार
वारदात घाटमपुर के भरदस गांव में हुई थी। दरिंदों ने छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद शरीर के अंग निकाल लिए थे।। घटना के बाद कई दिनों तक दहशत में थे गांव के लोग।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
घाटमपुर के भदरस गांव में मासूम संग दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने और उसके शरीर से अंग निकालने वाले दरिंदों के खिलाफ घाटमपुर पुलिस ने रासुका के तहत कार्रवाई की है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने एनएसए की संस्तुति कर दी है। इस मामले में पुलिस अब दंपती के खिलाफ इस कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
बताते चलें कि 14 नवंबर 2020 को भदरस गांव से अंकुल उर्फ हूला और बीरन ने मासूम का अपहरण किया था। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। फिर उसके शरीर से सारे अंग निकाल लिए थे।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि दुष्कर्म पीड़िता के घर के बगल में रहने वाले परशुराम और उसकी पत्नी सुनैना ने उन्हें इस काम के लिए रुपये और दारू दिए थे। हत्या के बाद मासूम के अंगों को दंपती के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में घाटमपुर पुलिस ने एनएसए की रिपोर्ट तैयार की। पुलिस ने इस घटना को बिरलतम मानते हुए कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इस घटना से गांव में जो दहशत फैली और लोगों ने कई दिनों तक दहशत में अपने घरों में दिन बिताए इसे आधार बनाते हुए एनएसए की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजी थी। एसपी कानुपर आउटर अष्टभुजा सिंह से संस्तुति होने के बाद शनिवार को डीएम ने एनएसए में संस्तुति दे दी है। जिसके बाद जेल में जाकर अंकुल और बीरन पर पुलिस ने एनएसए तामील कराई।