{"_id":"592fc7444f1c1b7508bdbbf4","slug":"now-you-can-file-a-police-complaint-online-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे दर्ज करा सकेंगे पुलिस में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे दर्ज करा सकेंगे पुलिस में शिकायत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी रेंज से जुड़े जिलों के फरियादियों को अब शिकायत दर्ज कराने के लिए ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। उनकी सुविधा के लिए आईजी रेंज आलोक सिंह ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की पहल शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पोर्टल तैयार करवा रहे हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो अगले पंद्रह दिन में यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
जिससे शहर के अलावा कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया जिले के फरियादियों को राहत मिलेगी। आईजी रेंज फरियादियों की सुविधा के लिए फेसबुक पेज भी शुरू करने जा रहे हैं। इसमें फरियादी एक क्लिक में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही उसकी प्रगति रिपोर्ट जान सकेंगे। आईजी आलोक सिंह का कहना है कि इससे पब्लिक और पुलिस के बीच की खाई कम होगी।
इस तरह होगा काम
फेसबुक में पोस्ट होने वाली शिकायतों के लिए एक कंट्रोल रूम होगा। ऑपरेटर शिकायत मिलते ही उसके रिसीव होने के बारे में फरियादी को बताएगा। इसके बाद संबंधित थाने में शिकायत भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो उसकी रिपोर्ट दर्ज कर फेसबुक में उसको अपडेट कर दिया जाएगा। इस तरह फरियादी को घर बैठे पता चल जाएगा कि उसकी रिपोर्ट दर्ज हुई कि नहीं।