{"_id":"5d8b27c68ebc3e93d10095c5","slug":"now-who-brain-will-think-the-computer-will-do-the-same-thing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो दिमाग सोचेगा कंप्यूटर वही काम करेगा, मदुरई के वैज्ञानिक ने दी ये खास जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो दिमाग सोचेगा कंप्यूटर वही काम करेगा, मदुरई के वैज्ञानिक ने दी ये खास जानकारी
Wed, 25 Sep 2019 06:10 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Sep 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में मंगलवार को टीसीई मदुरई के सीनियर प्रोफेसर और वैज्ञानिक डॉ. आर हेलेन ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस विषय के बारे में जानकारी दी।
बताया कि आने वाले दिनों में आप दिमाग में जो सोचेंगे, वही आपका कंप्यूटर या रोबोट काम करेगा। इसके लिए एल्गोरिदम पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बायोमेडिकल सिग्नल प्रोसेसिंग एंड इमेज प्रोसेसिंग के बारे में भी बताया।
कहा कि मरीजों की बीमारी का सही और सटीक आकलन के लिए ईसीजी, ईजी सहित अन्य मेडिकल रिपोर्ट के एनालिसिस प्रक्रिया को बेहतर बनाने पर काम चल रहा है। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. कृष्णराज, प्रो. राजीव गुप्ता, डॉ. रजनी बिष्ट आदि मौजूद रहे।