{"_id":"5c911527bdec22142f01a6bf","slug":"now-train-18-is-under-security-of-ground-railway-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव से सकते में रेलवे, सुबह-शाम आरपीएफ की निगरानी से गुजर रही ट्रेन-18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव से सकते में रेलवे, सुबह-शाम आरपीएफ की निगरानी से गुजर रही ट्रेन-18
Tue, 19 Mar 2019 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Mar 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
train 18
- फोटो : अमर उजाला
भारत में बनी पहली स्वदेशी प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) पर हो रहे पथराव से प्रशासनिक अमला सकते में है। रविवार को सरसौल के पास सुबह-शाम हुई पत्थरबाजी के बाद अब आरपीएफ ट्रेन को अपनी निगरानी में गुजार रही है।
इसमें सिविल पुलिस, ग्राम प्रधानों के सहयोग से आरपीफ के कानपुर कार्यक्षेत्र में सुबह और शाम निगरानी की जा रही है। मंगलवार को भी ट्रेन-18 पर प्रयागराज के सूबेदारगंज और भरवारी के पास पत्थर चलाए गए।

सुबह शाम ट्रेन को पत्थरबाजों से बचाने के लिए गश्त
train 18
- फोटो : amar ujala
इस वीवीआईपी ट्रेन में इस तरह से हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं को दूर करने के लिए रेलवे बोर्ड से लोकल यूनिट को सख्त निर्देश मिले हैं। सेंट्रल स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा और सीआईबी (क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच) इंस्पेक्टर आनंद कुमार के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आउटर से लेकर सरसौल तक आरपीएफ लग रही है।
सुबह वाराणसी जाते समय और शाम को कानपुर आते समय निगरानी की जा रही है। महाराजपुर पुलिस भी सुबह शाम ट्रेन को पत्थरबाजों से बचाने के लिए गश्त कर रही है। इसके आगे फतेहपुर का स्टाफ निगरानी कर रहा है।
पत्थरबाजों को चिह्नित करने के लिए ग्राम प्रधानों की भी मदद ली जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा ने बताया कि कानपुर क्षेत्र में पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने को सुबह शाम मॉनीटरिंग की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। संदिग्धों पर सीआईबी और लोकल पुलिस के माध्यम से नजर है।