{"_id":"5c921defbdec2214492a8aaa","slug":"now-three-layer-omr-sheet-in-the-polytechnic-entrance-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में अब तीन लेयर वाली ओएमआर शीट, गड़बड़ी से बचने के लिए ये बदलाव भी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में अब तीन लेयर वाली ओएमआर शीट, गड़बड़ी से बचने के लिए ये बदलाव भी हुए
Wed, 20 Mar 2019 04:39 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Mar 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अब दो की जगह तीन लेयर वाली ओएमआर शीट मिलेगी। ओरिजनल कॉपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के पास रहेगी। एक कार्बन कॉपी कोषागार में जमा होगी और एक छात्र-छात्राएं अपने साथ ले जा सकेंगे। नई व्यवस्था इसी साल से लागू हो जाएगी।
किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। इस बार प्रवेश परीक्षा 26 मई को होनी है। अभी तक ओएमआर आधारित इस परीक्षा में दो कॉपी होती थीं। ओरिजनल जमा हो जाती थी और कार्बन कॉपी अभ्यर्थी ले जाते थे।

परिषद के मुताबिक, कई बार अभ्यर्थी शिकायत करते हैं कि उनकी ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिससे नंबर कम मिले हैं। अब अगर इस तरह के आरोप लगेंगे तो कोषागार में सील बंद रखी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी से मिलान कराया जा सकेगा।
बता दें कानपुर सहित प्रदेश भर में करीब 800 राजकीय, एडेड एवं प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा होती है। प्राविधिक शिक्षा निदेशक आरसी राजपूत ने बताया कि नई व्यवस्था से छात्रों में प्रवेश परीक्षा को लेकर विश्वास बढ़ेगा।

ई-मेल के जरिए भेजे जाएंगे प्रवेश पत्र
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब प्रवेश पत्र ई-मेल से भेजे जाएंगे। अभी तक प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करने की व्यवस्था है। आरसी राजपूत के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन फार्म पर दिए गए ई-मेल का वेरिफिकेशन हो गया है, उन सभी को एडमिट कार्ड ई-मेल पर भेजे जाएंगे।
पांच लाख से अधिक आवेदन आए, 31 तक मौका
पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए अभी तक करीब पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.jeecup.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक से चार अप्रैल तक गलती सुधारने का मौका दिया जाएगा।