फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now the smugglers passport will be canceled

अब तस्करों का पासपोर्ट निरस्त करवाने की कवायद, कस्टम कमिश्नर ने किया अलर्ट

Sun, 02 Jun 2019 01:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jun 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Now the smugglers passport will be canceled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
एयरपोर्ट पर बढ़ती तस्करी की घटनाओं को देखते हुए कस्टम विभाग के कमिश्नर (यूपी एवं उत्तराखंड) वेद प्रकाश शुक्ला ने प्रदेश के सभी पासपोर्ट कार्यालयों को भी अलर्ट किया है। साथ ही बीते एक साल में तस्करी के मामले में पकड़े गए लोगों के पासपोर्ट कैंसिल कराने की तैयारी शुरू कर दी है। भविष्य में इनके पासपोर्ट न बने इसके लिए सचेत रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन


कस्टम कमिश्नर ने बताया कि कानून की बारीक कमियों का फायदा उठाकर तस्कर बार-बार अपने काम को अंजाम न दे पाएं। इसके लिए दोनों विभागों के बीच समन्वय की जरूरत है। प्रदेश के दो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ और वाराणसी में बीते दिनों तस्करी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पासपोर्ट कार्यालय से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


अब पासपोर्ट कार्यालय अभियुक्तों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकेगा। जवाब से संतुष्ट ना होने पर पासपोर्ट निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। उन्होंने बताया की कानून की कमियों का फायदा उठाते हुए बहुत सारे तस्कर छूट जाया करते हैं और फिर से तस्करी में लिप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। अन्यथा ऐसे मामले बढ़ते ही जाएंगे। तस्करी में पकड़े गए लोगों को दो स्तर पर घेरने की तैयारी है। एक कोर्ट में और दूसरा पासपोर्ट निरस्तीकरण प्रक्रिया में। अभियुक्तों को कारण बताओ नोटिस के बाद जवाब देने का भी पूरा अवसर दिया जाएगा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पासपोर्ट निरस्त करने की कार्रवाई पासपोर्ट कार्यालय करेगा। 

बीते साल तस्करी के 46 मामले 
कस्टम विभाग के डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी ने बताया कि वर्ष 2018-19 में उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट पर 46 मामले पकड़े गए। इनमें 9.30 करोड़ रुपये कीमत की विभिन्न वस्तुएं जब्त की गईं। इसमें 20 किलो सोना भी शामिल है। 16 लोगों की गिरफ्तारी की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed