फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now reach Delhi from Kanpur in four and a half hours

अब साढ़े चार घंटे में पहुंच सकेंगे कानपुर से दिल्ली, 25 नवंबर से बढ़ जाएगी रेलगाड़ियों की गति

Sun, 22 Nov 2020 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Nov 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
Now reach Delhi from Kanpur in four and a half hours
कानपुर सेंट्रल - फोटो : amar ujala

सेंट्रल स्टेशन से होकर चलने वाली नौ जोड़ी ट्रेनें अब वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) की स्पीड से दौड़ेंगी। 25 नवंबर से इन ट्रेनों की स्पीड 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार कर दी

विज्ञापन

जाएगी। ये सभी ट्रेनें मजबूत और आधुनिक तकनीक युक्त एलएचबी कोच वाली होंगी। रफ्तार बढ़ने से अब दिल्ली पहुंचने में महज सवा चार से साढ़े चार घंटे का समय लगेगा। अभी तक इन ट्रेनों से दिल्ली पहुंचने में छह से सात घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन


सेमी हाई स्पीड से दौड़ने वाली ट्रेनों में प्रयागराज-दिल्ली के बीच चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस (02417/02418), मंडुआडीह-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस (02559/02560), लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस (02419/02420), गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस (09038/09037) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर-बांद्रा टर्मिनस (09040/09039), दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (02565/02566), गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस (02555/02556), सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (02553/02554), रीवा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (02427/02428) की स्पीड 25 नवंबर से 130 किमी प्रति घंटे होगी।

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि उत्तर मध्य रेलवे द्वारा ट्रैक, रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग और इलेक्ट्रिकल एसेट के उत्तम रखरखाव एवं परिचालनिक अनुशासन के कारण हासिल हुई है।

कटिहार से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन
कटिहार से आनंद विहार टर्मिनस रेलवे स्टेशन के लिए 22 नवंबर को स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन छठ पूजा के बाद दिल्ली जाने वालों के लिए चलाई गई है। यह एक ही फेरा

लगेगी। दिल्ली से वापस कटिहार के लिए नहीं जाएगी। ट्रेन नंबर 04023 कटिहार से 22 नवंबर को रात आठ बजे छूटेगी।

23 नवंबर को यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर दोपहर दो बजे आएगी और 10 मिनट बाद रवाना होगी। आनंद विहार स्टेशन पर यह ट्रेन रात पौने नौ बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री भी रिजर्वेशन करा सकते हैं। इसमें छह स्लीपरऔर 12 जनरल श्रेणी के कोच हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed