{"_id":"d7181c895a7a67ad8e5cc3d20e5c8941","slug":"now-injured-person-will-get-blood-without-exchange-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों को बिना एक्सचेंज मिलेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों को बिना एक्सचेंज मिलेगा खून
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका कोई साथी या रिश्तेदार दुर्घटना में घायल हो जाए और उसे खून की जरूरत है तो परेशान न हों। सरकारी ब्लड बैंक बिना ब्लड लिए आपको ब्लड उपलब्ध कराएंगी। केवल यूजर चार्ज देना होगा। हां, एक बात जरूर कि घायल का इलाज किसी सरकारी अस्पताल में चल रहा हो।
इस संबंध में सरकारी ब्लड बैंकों को निर्देश जारी किए गए हैं। इस सुविधा का लाभ एनीमिया ग्रस्त (शरीर में खून की कमी) महिलाओं को भी मिलेगा।
इसके अलावा हीमोफीलिया, थैलेसिमिया, जननी सुरक्षा योजना की लाभार्थी, लावारिस, कैदी, एड्स पीड़ित और ऐसे मरीज जिनके पास खून देने के लिए कोई और न हो, उन्हें भी बिना एक्सचेंज ब्लड देने के निर्देश फिर से जारी किए गए हैं। निदेशक चिकित्सा उपचार डॉ. एमआर मलिक ने सीएमओ और ब्लड बैंकों के सीएमएस को ये भी निर्देश दिए हैं कि सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर खून दिया जाए।
ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाएं
सरकारी ब्लड बैंकों द्वारा कैंप लगाने में उदासीनता पर भी स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। निदेशक चिकित्सा उपचार ने कहा कि सरकारी ब्लड बैंक ज्यादा से ज्यादा कैंप लगाएं। प्राइवेट या चैरिटेबल अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बिना एक्सचेंज खून न दिया जाए। बहुत जरूरी होने पर सीएमएस की अनुमति लेनी होगी।