{"_id":"5a76b6f84f1c1b4d588b6aa9","slug":"now-everything-from-janeu-to-jeans-is-in-khadi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अफसाना नहीं ये हकीकत है ये! अब जनेऊ से लेकर जींस तक सबकुछ खादी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसाना नहीं ये हकीकत है ये! अब जनेऊ से लेकर जींस तक सबकुछ खादी में
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
सत्यदेव पचौरी
यूपी के कानपुर में वस्त्र, रेशम व ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने एक कार्यक्रम के दौरान सरकार की नई नीतियों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रदेश में जनेऊ से लेकर जींस तक खादी से बनाने की योजना है।
Trending Videos
डेमो पिक
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई औद्योगिक नीति उद्यमियों की दशा और दिशा बदल देगी। सरकार प्रदेश में उद्योग लगवाएगी और उन्हें चलवाएगी भी। सत्यदेव पचौरी शनिवार को उद्योग कुंज, पनकी में तीन दिवसीय वेंडर विकास कार्यक्रम और एमएसएमई-एक्सपो 2018 के शुभारंभ के मौके पर उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे।
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब जो भी इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे, उनमें 30 फीसदी भूमि एमएमएमई क्षेत्र की इकाइयों के लिए आरक्षित रहेगी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत अब जो इकाइयां सोलर चरखा के माध्यम से खादी का उत्पादन करेंगी, उन्हें पांच साल तक ब्याज पर सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
इस दौरान एसएसएमई विकास संस्थान के निदेशक उमेश चंद्र शुक्ल ने एमएसएमई समाधान पोर्टल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और सार्वजनिक खरीद नीति के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में आर्डनेंस फैक्ट्री के अपर महानिदेशक पी-डब्ल्यू रालेंगकर, स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर पीके मिश्रा, वीपी सिंह, डीएमएसआरडीई के वैज्ञानिक एसबी यादव, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य, आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आर्डनेंस फैक्ट्री के अपर महानिदेशक पी-डब्ल्यू रालेंगकर, स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर पीके मिश्रा, वीपी सिंह, डीएमएसआरडीई के वैज्ञानिक एसबी यादव, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य, आदि मौजूद रहे।