{"_id":"58171e5e4f1c1bb93143591d","slug":"now-encounter-specialist-will-command-of-traffic-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के कंधों पर ट्रैफिक की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के कंधों पर ट्रैफिक की कमान
ऋषभ मणि त्रिपाठी
Updated Mon, 31 Oct 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन से इंस्पेक्टर बने अब ट्रैफिक संभालेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉन्टेड अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर कर ऑउट ऑफ टर्न इंस्पेक्टर बने ‘जांबाज’ अब ट्रैफिक संभालेंगे। कार्मिक विभाग के एक आदेश के चलते कई जिलों, एसटीएफ, एटीएस में तैनात तेज तर्रार इंस्पेक्टरों का तबादला ट्रैफिक इंस्पेक्टर के तौर पर कर दिया गया है।
प्रदेश के महानगरों लखनऊ, कानपुर, बनारस, इलाहाबाद, आगरा, बरेली, गोरखपुर में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के चलते ट्रैफिक इंस्पेक्टरों की संख्या बढ़ाई गई है। लखनऊ में छह, कानपुर, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर में दो और बनारस, आगरा में तीन ट्रैफिक इंस्पेक्टर होंगे। इंस्पेक्टरों की जरूरत महसूस हुई तो कार्मिक विभाग ने एक ऐसा आदेश जारी कर दिया जिससे आतंकियों, अपराधियों पर काम करने वाले इंस्पेक्टर अब ट्रैफिक संभालेंगे। दो महीने जारी आदेश के मुताबिक 50 से कम आयु वाले इंस्पेक्टरों को महानगरों में बढ़ाए गए ट्रैफिक इंस्पेक्टरों के पद पर समायोजित किया जाए। अब इस आदेश के घेरे में ज्यादातर वह इंस्पेक्टर आ गए जो तेज तर्रार इंस्पेक्टर माने जाते हैं। ये ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर हाल में इंस्पेक्टर बने हैं। जबकि आमतौर पर आर्म्ड पुलिस के लोगों को ट्रैफिक विभाग में तैनाती दी जाती है। इस आदेश के बाद कुछ इंस्पेक्टरों ने तो ट्रैफिक विभाग में तबादला स्वीकार कर लिया है। जबकि कुछ तबादला रुकवाने के जुगाड़ में लगे हैं। यह आदेश विभाग में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये हैं सूरमा
कानपुर के डी-2 गैंग के बदमाश अमजद उर्फ बच्चा, रफीक और अजय कंजा के एनकाउंटर पर ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन पा इंस्पेक्टर बने ऋषिकांत शुक्ला, 2005 में हीरपैलेस सिनेमा के पास हुए एनकाउंटर में शमीम दोरंगा और वसीम को मारकर ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाए एसटीएफ के टीबी सिंह, इसी एनकाउंटर में फरार कुख्यात शूटर संजय गुप्ता को 2008 में पनकी में मारकर ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाए एसटीएफ के राजीव द्विवेदी, 2009 में जालौन में एनकाउंटर के दौरान राजू-सतराजू गैंग के राजू-सुरेंद्र को मार ऑउट ऑफ टर्न इंस्पेक्टर बने मनोज रघुवंशी, 2008 में कुशीनगर में दो लाख के इनामी बदमाश मुसाफिर चौधरी को एनकाउंटर मे ढेर कर ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन पा इंस्पेक्टर बने बृजेश कुमार वर्मा। ऐसे ही नामी अपराधियों को मार ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन पा इंस्पेक्टर बने संतोष सिंह,देवेश सिंह,अनूप सिंह एक लंबी लिस्ट है जो एक आदेश के चलते ट्रैफिक इंस्पेक्टर बना दिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर वर्तमान में जिला पुलिस,एसटीएफ,एटीएस में तैनात हैं। ऋषिकांत शुक्ला इलाहाबाद,राजीव द्विवेदी बनारस,संतोष सिंह लखनऊ,टीबी सिंह आगरा,मनोज रघुवंशी कानपुर,बृजेश कुमार वर्मा इलाहाबाद का ट्रैफिक संभालेंगे।