फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now elevated road will be built from Ramadevi to Sangeet Mod in Kanpur, instructions to NH PWD to prepare DPR

Kanpur: अब रामादेवी से संगीत मोड़ तक बनेगी एलिवेटेड रोड, एनएच पीडब्ल्यूडी को डीपीआर तैयार करने के निर्देश

Mon, 16 Oct 2023 08:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 Oct 2023 08:23 AM IST
सार

Kanpur News: सेतु निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जरीबचौकी रेलवे क्रॉसिंग से लेकर चौराहे तक जीटी रोड में दोनों तरफ आरओबी के रैंप उतरेंगे, इसलिए वहां एलिवेटेड रोड नहीं बन पाएगा।

विज्ञापन
Now elevated road will be built from Ramadevi to Sangeet Mod in Kanpur, instructions to NH PWD to prepare DPR
जरीब चौकी क्रॉसिंग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अब रामादेवी से गोल चौराहा तक बनने वाली चार लेन की एलिवेटेड रोड संगीत मोड़ के पास तक ही बनेगी। इसकी वजह जरीबचौकी में बनने वाले दो रेल ओवर ब्रिज हैं। एनएच पीडब्ल्यूडी को रामादेवी से संगीत मोड़ तक की एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे रोज करीब पांच लाख लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

एनएच पीडब्ल्यूडी ने रामादेवी से गोल चौराहा तक जाम से निजात दिलाने के लिए करीब 11 किलोमीटर लंबा चार लेन की एलिवेटेड रोड बनाने का खाका खींचा था। दो महीने पहले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर मंत्रालय ने इसका डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर कराकर कंसलटेंट नियुक्त किया।
विज्ञापन

इसी बीच अनवरगंज रेलवे स्टेशन से आईआईटी तक 14 रेलवे क्रॉसिंग को खत्म करते हुए एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण के लिए रेल मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी। 1200 करोड़ रुपये से प्रस्तावित इस कार्य के शुरू होने से पहले जरीबचौकी रेलवे क्राॅसिंग पर पुल बनाने की समस्या आड़े आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो आरओबी बनाने का फैसला किया
कहा जा रहा था कि जरीबचौकी रेलवे क्रॉसिंग पर यदि आरओबी बना तो इससे सटे जीटी रोड में एलिवेटेड रोड नहीं बन पाएगी। 13 अक्तूबर को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में कमिश्नर, डीएम, आदि अधिकारियों ने निरीक्षण कर जरीबचौकी रेलवे क्रॉसिंग में दो आरओबी बनाने का फैसला किया।

आरओबी के रैंप उतरेंगे, इसलिए नहीं बन पाएगा एलिवेटेड रोड
सेतु निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जरीबचौकी रेलवे क्रॉसिंग से लेकर चौराहे तक जीटी रोड में दोनों तरफ आरओबी के रैंप उतरेंगे, इसलिए वहां एलिवेटेड रोड नहीं बन पाएगा। इसके मद्देनजर एनएच पीडब्ल्यूडी से कहा गया है कि वे रामादेवी से गोल चौराहा तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को जरीबचौकी से पहले आचार्यनगर मोड़ (संगीत मोड़) के आसपास तक बनाएं।

लागत भी करीब 300 करोड़ रुपये घट जाएगी
इससे रोड का निर्माण हो जाएगा और आरओबी निर्माण में भी बाधा नहीं आएगी। इसके लिए तर्क दिया गया कि जीटी रोड में टाटमिल चौराहे के पास से झकरकटी होते हुए आचार्यनगर तिराहे तक सर्वाधिक वाहनों का आवागमन होता है। करीब चार किलोमीटर के दायरे में ही घंटों यातायात प्रभावित होने के साथ ही झकरकटी में भी घंटों जाम लगता है। इस प्रकार एलिवेटेड रोड करीब 8 किलोमीटर का ही बनने से लागत भी करीब 300 करोड़ रुपये घट जाएगी। निर्माण अवधि भी घटेगी।

  •  जीटी रोड से रोज निकल रहे वाहन - डेढ़ लाख से ज्यादा।
  • रामादेवी से संगीत मोड़ की दूरी - आठ किलोमीटर।
  • लंबाई घटने से एलिवेटेड रोड निर्माण की लागत में कमी - करीब 300 करोड़ रुपये।

रामादेवी से कल्याणपुर तक फर्राटा भरेंगे वाहन
अधिकारियों के अनुसार, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, जरीबचौकी क्राॅसिंग पर दो उपरिगामी सेतु, एक अंडरपास और रामादेवी से संगीतमोड़ के पास तक चार लेन का एलिवेटेड रोड बनने से वाहन रामादेवी से कल्याणपुर में आईआईटी के आगे तक फर्राटा भर सकेंगे। उन्हें टाटमिल चौराहा, झकरकटी बस अड़्डे के बाहर, अफीमकोठी चौराहा, अनवरगंज रेलवे स्टेशन मोड़ में जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। आईआईटी तक पड़ने वाली 14 रेलवे क्रॉसिंग के फाटक बंद होने का झंझट भी नहीं रहेगा।

13 अक्तूबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक में एनएच पीडब्ल्यूडी से रामादेवी से संगीत मोड़ के पास तक ही एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार करने के लिए कह दिया गया था। तीनों कार्य होने पर रामादेवी से कल्याणपुर तक वाहन फर्राटा भरते हुए निकल सकेंगे।  -विजय कुमार सेन, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed