फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now all government hospitals in UP will get free blood

अब यूपी के सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क मिलेगा खून, जरूरी हैं ये शर्तें

Sun, 30 Sep 2018 10:52 AM IST
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 10:52 AM IST
सार

-रक्त लेने के लिए वसूला जाने वाला प्रोसेसिंग शुल्क माफ किया गया
-नर्सिंगहोम और चैरिटेबिल चिकित्सालयों में पूर्व की तरह वसूला जाएगा शुल्क
-तीमारदार को रक्तदान कराना जरूरी होगा, तभी मिलेगी सुविधा
 

विज्ञापन
Now all government hospitals in UP will get free blood
डेमो पिक

विस्तार

सभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अब ब्लड नि:शुल्क मिलेगा। शासन ने रक्त लेने के लिए वसूला जाने वाला प्रोसेसिंग शुल्क माफ कर दिया है। इसके बदले में तीमारदार को रक्तदान कराना होगा। दो-तीन दिन में कानपुर के हैलट और उर्सला अस्पताल के ब्लड बैंकों में मरीजों को ये सुविधा मिलने लगेगी। हालांकि, नर्सिंगहोम और चैरिटेबिल चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से प्रोसेसिंग शुल्क पूर्व की तरह लिया जाएगा। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक पंकज कुमार की तरफ से कानपुर सहित प्रदेश के सभी जिला एवं संयुक्त चिकित्सालयों के ब्लड बैंक और मेडिकल कॉलेज आदि चिकित्सा संस्थानों के ब्लड बैंकों को ये आदेश दिए गए हैं। इनके तहत जिला अस्पताल, संयुक्त अस्पताल और चिकित्सा संस्थान में भर्ती मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। ऐसे मरीजों से अब 400 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकारी ब्लड बैंकों को यह धनराशि अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से आवंटित की जाएगी। हालांकि, नर्सिंगहोमों और चैरिटेबिल चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों से पूर्व की तरह प्रति यूनिट 1,050 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाता रहेगा। हैलट ब्लड बैंक की नोडल अधिकारी डॉ. लूबना खान और उर्सला ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एससी वर्मा ने शासनादेश आने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन

 
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एक अक्तूबर को अवकाश से लौटेंगे। उनसे बात कर सरकारी अस्पतालों के मरीजों को नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा। मरीज के तीमारदार को ब्लड देने के लिए रक्तदाता को साथ लाना होगा। रक्तदान करने पर ही ब्लड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. लूबना खान, नोडल अधिकारी, हैलट ब्लड बैंक

14 ब्लड बैंक हैं कानपुर शहर में
03 हजार यूनिट रक्त एक महीने में मरीजों को उपलब्ध कराता है हैलट ब्लड बैंक
02 हजार यूनिट ब्लड सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दिया जाता है
01 हजार यूनिट ब्लड निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को कराया जाता है उपलब्ध
650 यूनिट रक्त एक महीने में मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा उर्सला ब्लड बैंक से
350 यूनिट ब्लड उर्सला, डफरिन आदि सरकारी अस्पतालों के मरीजों को कराया जा रहा उपलब्ध
03 सौ यूनिट ब्लड निजी अस्पतालों के मरीजों को कराया जा रहा उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed