फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now 50 thousand more students will give JEE Advance Paper

अब 50 हजार ज्यादा स्टूडेंट देंगे जेईई एडवांस का पेपर

Thu, 08 Oct 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Now 50 thousand more students will give JEE Advance Paper
देश की 18 आईआईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई)  एडवांस 2015-16 में 50 हजार ज्यादा स्टूडेंटों को शामिल किया जाएगा। इस पर एनआईटी और आईआईटी काउंसिल की मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन


जल्द ही सर्कुलर जारी होगा। इसके मुताबिक जेईई मेन 2015-16 में सफल डेढ़ के बदले दो लाख स्टूडेंट जेईई एडवांस का पेपर देंगे। यह टेस्ट आईआईटी के लिए होता है।  
विज्ञापन


काउंसिल की मीटिंग के बाद एनआईटी, ट्रिपल आईटी और आईआईटी में एडमिशन के लिए डबल एंट्रेंस टेस्ट कराने का रास्ता साफ हो गया है। अब जेईई मेन का आयोजन 4 अप्रैल 2016 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया अक्तूबर अंत (2015) तक शुरू हो जाएगी। जेईई मेन का रिजल्ट 27 अप्रैल 2016 को आएगा। फिर जेईई एडवांस की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी।


इसका आयोजन 22 मई 2016 को होगा। कानपुर परिक्षेत्र के जेईई चेयरमैन से जुड़े सूत्रों के अनुसार काउंसिल ने कहा है कि 2013-14 और 2014-15 में डेढ़ लाख स्टूडेंटों ने जेईई एडवांस का पेपर दिया था लेकिन 2015-16 में दो लाख स्टूडेंटों को मौका मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed