{"_id":"60edd2538ebc3ec3093dcf0c","slug":"notice-to-newly-elected-nine-heads-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में नवनिर्वाचित नौ प्रधानों को नोटिस, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में नवनिर्वाचित नौ प्रधानों को नोटिस, जानिए पूरा मामला
Wed, 14 Jul 2021 09:41 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 14 Jul 2021 09:41 AM IST
सार
ग्राम पंचायतों में खाता न खुलने के कारण अभी तक स्वयं सहायता समूह को धनराशि नहीं भेजी जा सकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में नवनिर्वाचित नौ प्रधानों ने एक माह बाद भी खाता नहीं खुलवाया है। इस पर जिला पंचायती राज अधिकारी कमल किशोर ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खाता न खोलने से गांव के विकास कार्य ठप हैं।
प्रधान सचिव बदलवाने दबाव बना रहे हैं। इसमें घाटमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चिल्ली के धर्मेंद्र कुमार, बसौरा ग्राम पंचायत की प्रधान अंजू देवी, किरांव प्रधान रजनी, सजेती की प्रधान उर्मिला देवी, जुरईया की शांति देवी, चौबेपुर की शिववती देवी, सरसौल ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरचंद्रखेड़ा की सुशीला देवी, बिधनू ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदौली की राधा देवी, ककवन ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवहा की तारावती हैं।
इनका कहना है कि पहले ग्राम सचिव बदले जाएं इसके बाद खाते खोले जाएंगे। ग्राम पंचायतों में खाता न खुलने के कारण अभी तक स्वयं सहायता समूह को धनराशि नहीं भेजी जा सकी है।