{"_id":"60bd24888ebc3eb4f7037336","slug":"notice-to-manager-of-gpl-factory-akbarpur-news-knp632621222","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएल फैक्टरी के प्रबंधक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएल फैक्टरी के प्रबंधक को नोटिस
विज्ञापन
रनियां। रायपुर स्थित गणेशा इकोस्पेयर फैक्टरी में शुक्रवार की भोर आग लगने से दो यूनिट पूरी तरह से तबाह हो गई। अब अग्निशमन विभाग ने फैक्टरी प्रबंधक को नोटिस देकर 16 बिंदुओं की सूचना मांगी है।
रायपुर में हाईवे के किनारे कानपुर के विष्णुपुरी निवासी शरद शर्मा की प्लास्टिक धागा बनाने वाली जीपीएल फैक्टरी में शुक्रवार को आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया था। आग से फैक्टरी की दो यूनिटें पूरी तरह से जल गई थीं। कानपुर के दो व देहात के पांच फायर टैंकरों से आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। अब अग्निशमन विभाग ने फैक्टरी प्रबंधक से 16 बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी हैं।
अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि फर्म का नाम, फर्म स्वामी का नाम, आग लगने की वजह, इससे पहले कब अग्निकांड हुआ आदि बिंदुओं का ब्योरा मांगा गया है। फैक्टरी के मैनेजर एसएस शेखावत ने बताया कि दमकल की ओर से मांगी गई सूचनाओं पर जल्द जवाब दिया जाएगा।