फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notes found on the road in Kalyanpur Housing Development three

कल्याणपुर आवास विकास तीन में सड़क पर पड़े मिले नोट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Notes found on the road in Kalyanpur Housing Development three
खबर दिव्यांश सिंह फोटो है । कल्याणपुर आवास विकास तीन में सड़क पर पड़े मिले नोट - इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, गली को किया गया सैनिटाइज संवाद न्यूज एजेंसी कानपुर । कल्याणपुर थाना अंतर्गत आवास विकास तीन चौकी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर सड़क पर ईंट से दबे नोट मिलने से हड़कंप मच गया । सड़क पर नोट पड़े होने की सूचना इलाकाई लोगों ने कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नोटों को अपने कब्जे में लिया और पूरी गली को सैनिटाइज कराया । कल्याणपुर आवास विकास तीन इंदिरा मार्केट वाली गली में गुरुवार दोपहर 200, 20 और 10 के नोट ईट से दबे देखे गए । कोरोना संक्रमण के डर के चलते किसी ने नोटों को हाथ नहीं लगाया । देखते-देखते खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए । इलाकाई लोगों की सूचना पर आवास विकास तीन चौकी इंचार्ज आनंद द्विवेदी और पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर की गाड़ी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया । कल्याणपुर प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया नोट पड़े होने की सूचना मिली थी, चार से पांच की संख्या में नोट थे । नोटों को कब्जे में लेकर पूरी गली को सैनिटाइज करवा दिया गया है । क्षेत्र में कहीं सीसीटीवी कैमरा लगा होगा, तो उसकी फुटेज देखकर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed