फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Northwest wind increased the chill, fog remained throughout the day in kanpur dehat

उत्तर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तनी रही कोहरे की चादर

Sat, 01 Jan 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Northwest wind increased the chill, fog remained throughout the day in kanpur dehat
ठंड में कोहरे के बीच ठिठुरते हुए कोचिंग जाती छात्राएं। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा चलने से जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं कोहरे की चादर तनी रहने से धूप के दर्शन शुक्रवार को नहीं हुए। इसकी वजह से लोग ठंड से बचने को अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन

दो दिन की बारिश के बाद अब सर्द हवाएं गलन बढ़ा रहीं हैं। शुक्रवार को जनपद में घना कोहरा होने से धूप के दर्शन नहीं हुए। बस्ती में तो दृश्यता रही लेकिन खुले स्थान पर कोहरे की घनी चादर तनी दिखी। छात्र गर्म कपड़े पहनकर कोचिंग और स्कूल गए।
विज्ञापन

वहीं धूप नहीं निकलने से जनजीवन प्रभावित रहा। बाजार में लोग चाय की दुकानों पर भट्टियों के आसपास खड़े दिखे। बुजुर्ग घरों में अलाव जलाकर तापते रहे। पूरे दिन हाईवे व अन्य सड़कों पर लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर ही निकल सके। हाईवे पर भी यातायात रेंगते हुए चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बों में प्रमुख स्थानों पर जलवाए गए अलाव स्थलों पर राहगीरों की भीड़ जुटी रही। रूरा में बस स्टाप चौराहा, बाजार व नहर पर अलाव जलवाए गए। वहीं अकबरपुर में रूरा चौराहा, गुमटी, ओवर ब्रिज चौराहा व माती तिराहे पर राहगीरों के लिए अलाव का प्रबंध किया गया।
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बादल छाए रहने के आसार हैं लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस सप्ताह भी शीतलहर का प्रकोप रहेगा।

गुमटी संचालक की ठंड से बिगड़ी हालत, मौत
राजपुर। बेहमई गांव में घर के बरामदे में सो रहे युवक की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने पर परिजन युवक को अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। राजपुर ब्लॉक के बेहमई गांव निवासी जय प्रकाश ने बताया कि उसका छोटा भाई राजकुमार (35) गांव के बाहर गुमटी में पान मसाला बेचता था। गुरुवार रात वह मकान के बरामदे में लेटा था। इस दौरान ठंड लगने से उसकी हालत बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द व शरीर में कंपकंपी होने पर उसे राजपुर अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में राजकुमार ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed