फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   North Central Railway's GM arrived with a towel tied on the head, many flaws including overcharging caught at the station

Kanpur: सिर पर अंगौछा बांध पहुंचे रेलवे जीएम, स्टेशन पर पकड़ी ओवरचार्जिंग, जानिए सामने आईं और कौन सी खामियां

Wed, 08 Jun 2022 01:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Jun 2022 01:29 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार ने बुधवार देर रात भेष बदलकर कानपुर सेंट्रल का निरीक्षण किया। इस दौरान दिल्ली जाने से पहले वो निरीक्षण यान से बिना किसी को बताए निकल गए।  इस निरीक्षण के दौरान उन्हें स्टॉलों पर ओवर चार्जिँग सहित कई खामियां देखने को मिलीं। 
 

विज्ञापन
North Central Railway's GM arrived with a towel tied on the head, many flaws including overcharging caught at the station
उत्तर मध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार सेंट्रल के स्टॉल का निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बुधवार रात को यात्री बनकर कानपुर सेंट्रल के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्हें वहां ओवरचार्जिंग सहित कई अनियमितताएं मिली। प्लेटफार्म नंबर छह-सात पर दिल्ली छोर ओर अमूल स्टॉल पर 15 रुपये वाली पानी की बोतल उन्हें 20 रुपये में मिली। इस मामले में वेंडर प्रदीप शर्मा (सोनू) का नाम दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्टॉल के खिलाफ और चेकिंग दल पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि एनसीआर जीएम ब्रह्मपुत्र मेल में लगे आने निरीक्षण यान से प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल पहुंचे थे। उन्हें सेंट्रल से दिल्ली तक श्रमशक्ति एक्सप्रेस से जाना था। श्रमशक्ति पौने 12 बजे की है और उनके पास करीब आधा घंटा था। इसलिए वो अपने निरीक्षण यान से निकलकर करीब सवा 12 बजे आम यात्री बनकर सिर पर अंगौछा लपेटकर स्टॉल पहुंचे। 
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर सात पर उन्होंने पानी मांगा, तो उन्हें 15 रुपये के बजाय 20 रुपए की रेलनीर पानी की बोतल दी गई। इसके अलावा स्टॉलों पर कई अनियमितताएं मिलीं। अनाधिकृत यात्रियों के अलावा उन्हें रात के वक़्त अराजकता दिखी। उन्हें काफी समय से सेंट्रल स्टेशन पर ओवरचार्जिंग की शिकायत मिल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने स्पेशल यान से निकलने की भी किसी को जानकारी नहीं दी। किसी करीबी के साथ भेष बदलकर निकले। उन्हें ओवरचार्जिंग समेत कई अन्य अनियमितताएं मिली हैं। इस पर सख्त कारवाई होना तय है। निगरानी की कमी की श्रेणी में भी ये मामला आता है। संबंधित जिम्मेदारों की भी जवाबदेही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed